हाल में ही कार्य गाजियाबाद इकाई से मेरठ इकाई को दे दिया गया है। लेकिन कार्य की रफ्तार नहीं बढ़ी। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी गदाधर बारीकी ने ने बताया कि कंपनी अधिकारियों से बातचीत कर कार्य मे तेजी के के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने जल्द कार्य पूर्ण करने का आश्वासन दिया है।
स्कूली स्तर पर सुधार से निखरेगी हॉकी
मेरठ से हॉकी हॉस्टल खत्म हो गया। पुरुष वर्ग में एक भी क्लब नहीं बचा है। टोक्यो ओलंपिक के बाद बच्चों में हॉकी को लेकर दिलचस्पी बढ़ने की उम्मीद है। स्कूली स्तर पर छात्रों को हॉकी से जोड़ना होगा। - प्रदीप चिन्योटी, कोच
हर सप्ताह कराएंगे हॉकी टूर्नामेंट
स्कूल प्रबंधन कमेटियों को हॉकी को बढ़ावा देने के लिए आगे आना होगा। कोच को अच्छा वेतन व खिलाड़ियों को सुविधा दें। - जोगिंदर सिंह, हॉकी कोच
यह हॉकी के बदलाव का समय
हॉकी को लेकर रुझान बढ़ा है। इससे अच्छा समय बदलाव के लिए नहीं हो सकता है। स्कूलों में कोच को अच्छा वेतन देने का प्रावधान करना चाहिए। - एहसानुल हक, कोच, बीएवी कॉलेज
जमीनी स्तर पर होना चाहिए काम
जमीनी स्तर पर भी हॉकी की सूरत बदलनी होगी। यही सही समय है, जब देश में हॉकी को बढ़ावा दिया जाना चाहिए। - प्रवीण कुमार शर्मा, पूर्व हॉकी खिलाड़ी