पांच लोगों के खिलाफ दर्ज कराया था मुकदमा
बड़ौत। कोतवाली पुलिस के अनुसार युवती ने लगभग ढाई माह पहले मारपीट करने के मामले में अपनी भाभी समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इसी बात को लेकर युवती की भाभी ने अपनी ननद के कई फोटो इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दी।
प्रेमी की कनपटी पर तमंचा रखकर खूब मस्ती कर रही युवती
बड़ौत। सोशल मीडिया पर जो फोटो वायरल हो रही है। उसमें युवती अपने प्रेमी के साथ तमंचे से खूब मस्ती करती दिखाई दे रही है। वायरल फोटो में युवती अपने प्रेमी की कनपटी पर तमंचा ताने हुए है और उसका प्रेमी हाथ ऊपर कर अपराधी की तरह सरेंडर करता दिखाई दे रहा है। पुलिस अब इन दोनों की तलाश कर रही है।
सीओ आलोक सिंह का कहना है कि काफी समय पहले भाभी व उसकी ननद का झगडा कोतवाली तक पहुंचा था, इसमें ननद की शिकायत के बाद पांच आरोपियों के खिलाफ मारपीट आदि का मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें आरोप पत्र दाखिल हो चुका है। सोशल मीडिया पर वायरल फोटो की जानकारी नहीं है। यदि कोई फोटो वायरल हुई है तो उसके आधार पर युवक की तलाश कर तमंचा बरामद किया जाएगा।