फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैपिडएक्स ट्रेन को लेकर बड़ा अपडेट: शताब्दीनगर तक जल्द दौड़ेगी नमो भारत, अंतिम चरण में है काम

Wed, 31 Jan 2024 02:38 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Namo Bharat Train Update : देश की पहली रैपिडएक्स ट्रेन नमो भारत जल्द ही शताब्दीनगर तक दौड़ेगी। वहीं, स्टेशन का काम भी अंतिम चरण में है।
विज्ञापन
नमो भारत ट्रेन - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश की पहली रैपिडएक्स ट्रेन नमो भारत मेरठ शहर के भीतर भी मार्च तक दस्तक देने को तैयार है। शताब्दीनगर स्टेशन का काम अंतिम चरण में है। फरवरी अंत तक काम पूरा करने का लक्ष्य है। इसके बाद मार्च में भूड़बराल (मेरठ साउथ) तक नमो भारत को दौड़ाने के साथ ही भूड़बराल से शाताब्दी नगर तक ट्रेन का ट्रायल शुरू करने की योजना है।

विज्ञापन


नमो भारत के मेरठ सेक्शन में मेरठ साउथ स्टेशन से मोदीपुरम डिपो तक कॉरिडोर की लंबाई 23 किलोमीटर है। इसमें 18 किलोमीटर का हिस्सा एलिवेटेड है। बाकी हिस्सा अंडरग्राउंड है। 18 किलोमीटर के एलिवेटेड सेक्शन में से 11 किमी में वायडक्ट निर्माण पूर्ण हो चुका है। बाकी सात किमी के हिस्से में वायडक्ट निर्माण तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। यहां वायडक्ट निर्माण में तेजी के लिए एनसीआरटीसी ने 10 तारिणी (लॉन्चिंग गैंट्री) स्थापित की हैं।

वहीं, इसके अतिरिक्त दो और तारिणी स्थापित होंगी। काम में तेजी लाने के लिए एनसीआरटीसी वायडक्ट निर्माण के लिए प्री-कास्ट सेगमेंट्स का प्रयोग कर रही है, जिन्हें तारिणी की मदद से लॉन्च करके वायडक्ट निर्माण किया जा रहा है।

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पुनीत वत्स ने बताया कि मेरठवासियों की सुविधा के लिए यहां आरआरटीएस के चार और मेरठ मेट्रो के लिए 13 स्टेशनों का निर्माण किया जा रहा है और ये सभी स्टेशन जल्द अपने वास्तविक स्वरूप में दिखाई देंगे। इनमें मेरठ साउथ, शताब्दी नगर, बेगमपुल (अंडरग्राउंड) और मोदीपुरम आरआरटीएस स्टेशन होंगे। इस पर आरआरटीएस और मेरठ मेट्रो दोनों सेवाएं उपलब्ध होंगी।

यह भी पढ़ें: हत्या से सनसनी: पुलिस चौकी के सामने स्कूल में मिली खून से लथपथ लाश, युवक को ईंटों से पीटकर उतारा मौत के घाट
विज्ञापन

मेरठ मेट्रो के 13 स्टेशन, जल्द लेंगे आकार
मेरठ मेट्रो के लिए परतापुर, रिठानी, ब्रहमपुरी, मेरठ सेंट्रल (अंडरग्राउंड), भैंसाली (अंडरग्राउंड), एमईएस कॉलोनी, दौरली, मेरठ नॉर्थ और मोदीपुरम डिपो, मेरठ मेट्रो स्टेशन सहित 13 स्टेशन होंगे। जिन पर तीन कोच वाली मेरठ मेट्रो की ही सेवाएं उपलब्ध होंगी, जो मेरठ की परिधि में यात्रियों के आवागमन को सुविधाजनक बनाएगी। मेरठ साउथ, परतापुर, रिठानी और शताब्दी नगर स्टेशनों में सिविल निर्माण कार्य अंतिम चरण में है और वर्तमान में यहां फिनिशिंग का कार्य प्रगति पर है। इसके साथ ही इन एलिवेटेड स्टेशनों में प्री-फेब्रिकटेड छत निर्माण का कार्य भी आरंभ हो गया है। इसके साथ ही मेरठ के अंडरग्राउंड स्टेशनों में निर्माण कार्य अंतिम चरण में है और यहां ट्रैक बिछाने की गतिविधियां भी आरंभ हो चुकी हैं।

यह भी पढ़ें: UP : दुल्हन की खुली ऐसी पोल, दूल्हे के उड़ गए होश, पूरा मोहल्ला भी हैरान, शादी के तीन दिन बाद हुई रफूचक्कर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें