मेरठ में मुंडाली थाना क्षेत्र के अन्तर्गत गांव अटौला में छुट्टी पर आए सेना के एक जवान ने कनपटी पर तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और तमंचा भी बरामद कर लिया। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
एसओ मुंडाली देवेंद्र कुमार गौतम ने बताया कि गांव अटौला निवासी जसवीर (35) पुत्र रामपाल सिंह राजपूत रेजीमेंट में सिपाही के पद पर तैनात था। इस समय उसकी लखनऊ में तैनाती थी और वह एक महीने की छुट्टी लेकर घर आया हुआ था। मंगलवार को उसे वापस ड्यूटी पर लौटना था लेकिन, मंगलवार सुबह वह घर में ही पशुओं को बांधने के स्थान पर गया और 315 बोर के तमंचे से कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली।