मुजफ्फरनगर में सोमवार को पालिका की बोर्ड बैठक के दौरान मामूली कहासुनी के बाद पीटर ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी पर हमला कर दिया था। इस मामले में पुलिस ने सभासद के पंचमुखी क्षेत्र स्थित आवास पर दबिश दी और गिरफ्तार कर थाने ले आई।
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में पिछले दिनों हुई पालिका बोर्ड बैठक में नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अतुल के साथ मारपीट के मामले में आरोपी सभासद प्रवीण उर्फ पीटर को पुलिस ने देर रात गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी की जानकारी मिलते ही पीटर के समर्थक कोतवाली पहुंच गए और हंगामा किया। बताया गया कि देर रात तक शहर कोतवाली में समर्थकों की भीड़ जमा रही और हंगामा चला। वहीं इस मामले में पुलिस ने आईआईए के अध्यक्ष को भी नामजद किया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर रात पुलिस ने सभासद प्रवीण उर्फ पीटर के आवास पर दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। सभासद पर सोमवार को हुई नगर पालिका बोर्ड बैठक में नगर स्वास्थ्य अधिकारी के साथ मारपीट करने का आरोप है।
इसी मामले में पुलिस ने सभासद के पंचमुखी क्षेत्र स्थित आवास पर दबिश दी और गिरफ्तार कर थाने ले आई। वहीं सभासद को पकड़कर थाने ले आने की सूचना पर सभासद के समर्थक थाने पहुंच गए और जमकर हंगामा किया। देर रात तक समर्थक थाने में ही जमा रहे। बताया गया कि पुलिस ने इस मुकदमे में आईआईए के अध्यक्ष को भी नामजद किया गया है। इसे लेकर भी समर्थकों ने रोष जताया।
विज्ञापन
दरअसल, सोमवार को पालिका की बोर्ड बैठक के दौरान मामूली कहासुनी के बाद पीटर ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी पर हमला कर दिया था। इस मामले में पीटर ने खेद जताया था। दो दिन पहले ही मुकदमे के विरोध में सभासदों और आईआईए की बैठक हुई थी। इसके बाद पुलिस ने शुक्रवार को सभासद को गिरफ्तार कर लिया।