फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: चाय विक्रेता की हत्या में सनसनीखेज खुलासा, मुठभेड़ में दबोचा आरोपी छात्र, पूछताछ में उगला सच

Sun, 22 Oct 2023 10:28 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के मेडिकल थाना क्षेत्र में जागृति विहार एक्सटेंशन में शुक्रवार दोपहर चाय विक्रेता की हत्या के एक आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में दबोच लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने चाय विक्रेता की हत्या का खौफनाक सच कबूल कर लिया।
विज्ञापन
murder meerut - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेडिकल थाना क्षेत्र में जागृति विहार एक्सटेंशन में शुक्रवार दोपहर चाय विक्रेता की हत्या इंटर के तीन छात्रों ने की थी। एक आरोपी को पुलिस ने शनिवार रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया जबकि दो आरोपी अभी फरार हैं। आरोपियों ने बाइक की साइड लगने पर तीन युवकों से हुए विवाद के बाद झुंझलाहट में चाय विक्रेता की हत्या कर दी थी।

विज्ञापन


मूल रूप से परीक्षितगढ़ गांवड़ा गांव के रहने वाले ओंकार सिंह परिवार के साथ नौचंदी थाना क्षेत्र के कुटी गांव में रहते थे। उनका जागृति विहार एक्सटेंशन में एमआईटी स्कूल के पास चाय, बीड़ी, सिगरेट का खोखा है।

Trending Videos

शुक्रवार दोपहर बुलट बाइक पर पहुंचे युवकों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना के बाद आरोपियों की तलाश में पुलिस और क्राइम ब्रांच की कई टीमें लगाई गई थी। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और कुछ लोगों को चिह्नित भी किया।

 

शनिवार रात पुलिस सरायकाजी के जंगल में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक सवार दो युवकों को पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो वे बाइक मोड़ कर भागने लगे। पुलिस ने आरोपियों की घेराबंदी की तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में आरोपी शोएब पैर में गोली लगने से घायल हो गया जबकि उसका साथी फरार हो गया। पकड़े गए आरोपी शोएब ने साथियों के साथ मिलकर ओंकार की हत्या करना स्वीकार किया।

 

इसलिए की थी हत्या
एसपी सिटी पीयूष कुमार सिंह ने बताया कि घोसीपुरा निवासी शोएब व सलमान तेजगढ़ी स्थित डॉ. आंबेडकर स्कूल के इंटर के छात्र हैं। शुक्रवार दोपहर वह परीक्षा देकर स्कूल से वापस लौट रहे थे। रास्ते में ओंकार की दुकान पर रुककर सुपारी खरीदने लगे। इसी दौरान एक बाइक पर आए तीन युवकों से उनका साइड लगने को लेकर विवाद हो गया।
 
विज्ञापन

तीनों युवकों शोएब व सलमान पर भारी पड़ गए। उन्हें सबक सिखाने की बात कहकर शोएब व सलमान अपने गांव पहुंचे और एक अन्य साथी व तमंचे लेकर वापस लौटे। तब तक तीनों युवक वहां से जा चुके थे। शोएब ने बताया कि उन्होंने ओंकार से युवकों के बारे में पूछा तो उसने गाली देकर उन्हें हड़का दिया। जिस पर उन्होंने गोली मारकर ओंकार की हत्या कर दी और फरार हो गए। फरार आरोपियों को पुलिस तलाश कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें