फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Murder in Meerut: दिन निकलते ही भाई ने ली भाई की जान, धारदार हथियार से वार कर माैत के घाट उतारा

Wed, 11 Sep 2024 11:15 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में अपराध की वारदातें लगातार बढ़ रही हैं। बुधवार सुबह दाैराला में बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया। यहां एक भाई ने दिन निकलते ही भाई की हत्या कर डाली। सूचना पर पुलिस माैके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन
भाई की हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के दाैराला में बुधवार को दिन निकलते ही भाई ने अपने ही हाथों भाई की जान ले ली। धारदार हथियार से वारकर हत्या को अंजाम दिया गया। सूचना पर पुलिस माैके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। 

विज्ञापन


दौराला कस्बे के वार्ड नंबर दो के मोहल्ला भगवानपुरी में मंगलवार देर रात भूमि विवाद के चलते सौतेले भाई मोहित ने भाई विनीत उर्फ सूरज की सोते हुए धारदार हथियार से वार कर घायल कर दिया। बीच बचाव में आई मां गीता भी हमले में घायल हो गई। परिजनों ने घायल विनित उर्फ सूरज को सीएचसी दौराला में भर्ती कराया।

चिकित्सकों ने सूरज को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर दौराला थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और परिजनों से पूछताछ की।

विज्ञापन

 मृतक सूरज के भाई राहुल ने पुलिस को बताया कि वह ओर उसका भाई मोहित राजकुमार के बेटे हैं। उनके पिता का देहांत हो गया था, जिसके बाद मां गीता की शादी चाचा कृष्णपाल से कर दी गई। 

कृष्णपाल से गीता को एक बेटा सूरज था। मोहित सरधना के छुर गांव में दोस्त के पास नौकरी करता था। तीनों भाई अविवाहित हैं। बताया कि तीनों में जमीनी का बटवारा कर दिया गया था।  

मोहित ने अपने हिस्से की जमीन भेज दी थी और जो पैसा जमीन बेचकर मिला उसे बर्बाद कर दिया। अब उसकी निगाह मां गीता और दोनों भाइयों की जमीन पर थी। वह जबरन उनकी जमीन बेचना चाहता था। सूरज इसका विरोध कर रहा था। पुलिस ने सूरज के शव को मोर्चरी के लिए भिजवा दिया। पुलिस आरोपी मोहित की गिरफ्तारी को लेकर दबिश दे रही है। राहुल ने तहरीर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें