उधर थाना प्रभारी रनवीर सिंह का कहना है कि मारपीट वाले दिन शिकायत के बाद चारों के खिलाफ एनसीआर दर्ज की गई थी अब पीड़ित की मौत होने के बाद तहरीर मिलने के बाद मामले को हत्या में तरमीम किया जायेगा। और आरोपियों को पकड़ने के लिए कई बार दबिशें दी जा चुकी है, जल्द ही आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जायेगा।
ये था पूरा मामला
मृतक तेगसिंह की मां राजवती के नाम सवा बीघा जमीन थी। मृतक तेगसिंह पांच भाईयों दूसरे नम्बर के भाई थे। सबसे बड़े राजकुमार, तीसरे पप्पू उर्फ दल सिंह, चौथे जयकुमार, पाचवें सहेन्द्र है।
गत वर्ष मां की मौत के बाद दो बीघा जमीन पांच- पांच बिस्से पांचों भाई के हिस्से में आगई। लेकिन आरोप है कि पप्पू उर्फ दलसिंह उस जमीन को अकेला ही बोता आ रहा था। और तेगसिंह लगातार अपने भाईयों से उक्त पांच बिस्से जमीन के बटवारा करने बात कहता रहता था। विवाद होने के बाद कुल पांच बिस्से जमीन का यह टुकड़ा तेगसिंह की मौत का कारण बना। मौत की सूचना के बाद से मृतक परिवार में कोहराम मचा हुआ है।