फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्तों का खून: सहारनपुर में पांच बिस्सा जमीन के लिए भाई ने भाई को लाठी-डंडो से मौत के घाट उतारा

Thu, 10 Dec 2020 02:54 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र - फोटो : social media
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में जमीन के बंटवारे को लेकर चल रहे दो सगे भाईयों के बीच हुए विवाद में छोटे भाई ने अपने बड़े भाई को लाठी डंडों व ईटों से हमला करके मौत के घाट उतार दिया। मृतक के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट  दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


थाना बड़गांव प्रभारी निरीक्षक रनवीर सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के महेशपुर गांव बीते छह दिसंबर को दो सगे भाई तेगसिंह व पप्पू उर्फ दलसिंह पुत्रगण महीपाल सिंह के बीच दो बीघा जमीन को लेकर कुछ कहासुनी के बाद लाठी ड़ंड़ों व ईटों से मारपीट हो गई थी। जिसमें तेगसिंह को छाती में कुछ गुम काफी चोटे आ गई।

इसके बाद परिजन तेगसिंह को घायल अवस्था में उपचार के लिए देवबंद एक चिकित्सक के पास लेकर गये जहां उपचार के चलते तीसरे दिन बुधवार की रात तेगसिंह की मौत हो गई।
विज्ञापन


मौत की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की बेटे प्रवीन ने अपने ही चाचा पप्पू उर्फ दलसिंह पुत्र महीपाल सिंह व गौरव, सौरव सहित चार के खिलाफ मारपीट के चलते पिता की मौत होने का आरोप लगाकर थाने पर तहरीर दी है।

विज्ञापन

उधर थाना प्रभारी रनवीर सिंह का कहना है कि मारपीट वाले दिन शिकायत के बाद चारों के खिलाफ एनसीआर दर्ज की गई थी अब पीड़ित की मौत होने के बाद तहरीर मिलने के बाद मामले को हत्या में तरमीम किया जायेगा। और आरोपियों को पकड़ने के लिए कई बार दबिशें दी जा चुकी है, जल्द ही आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जायेगा।

ये था पूरा मामला 
मृतक तेगसिंह की मां राजवती के नाम सवा बीघा जमीन थी। मृतक तेगसिंह पांच भाईयों दूसरे नम्बर के भाई थे। सबसे बड़े राजकुमार, तीसरे पप्पू उर्फ दल सिंह, चौथे जयकुमार, पाचवें सहेन्द्र है।  

गत वर्ष मां की मौत के बाद दो बीघा जमीन पांच- पांच बिस्से पांचों भाई के हिस्से में आगई। लेकिन आरोप है कि पप्पू उर्फ दलसिंह उस जमीन को अकेला ही बोता आ रहा था। और तेगसिंह लगातार अपने भाईयों से उक्त पांच बिस्से जमीन के बटवारा करने बात कहता रहता था। विवाद होने के बाद कुल पांच बिस्से जमीन का यह टुकड़ा तेगसिंह की मौत का कारण बना। मौत की सूचना के बाद से मृतक परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें