फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुन्ना बजरंगी हत्या: बंदियों से पूछताछ जारी, पढ़िए इस केस का ताजा अपडेट

Sat, 28 Jul 2018 10:18 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पूर्वांचल के डॉन मुन्ना बजरंगी की हत्या के मामले में पुलिस जिला कारागार में बंदियों से पूछताछ कर रही है। अभी तक दो सौ से ज्यादा बंदियों से जानकारी जुटाई जा चुकी है, लेकिन कोई भी हत्या के विषय में जानकारी देने के लिए तैयार नहीं है। तन्हाई बैरक में बंद रहे बंदियों से अभी तक कई-कई बार पूछताछ की जा चुकी है। मजिस्ट्रेट जांच का समय 10 अगस्त तक बढ़ा दिया गया है।  

विज्ञापन


नौ जुलाई को बागपत जेल में मुन्ना बजरंगी की हत्या कर दी गई थी। निलंबित जेलर यूपी सिंह ने कुख्यात सुनील राठी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। जेल प्रशासन ने सुनील राठी को बागपत जेल से फतेहगढ़ सेंट्रल जेल में शिफ्ट कर दिया था, जबकि सुनील राठी के भाई अरविंद राठी को देवरिया जेल भेजा जा चुका है। पुलिस जिला कारागार में बंद बंदियों से पूछताछ में जुटी है। सुनील राठी गैंग के सदस्यों से पूछताछ कर हत्या की वजह जानने की कोशिश की जा रही है। इसके अलावा वारदात के दिन तन्हाई बैरक और इसके आसपास बंद रहे बंदियों से जानकारी ली जा रही है। लेकिन बंदी मुंह खोलने के लिए तैयार नहीं है। जेल प्रशासन ने अन्य कई बंदियों को जिला कारागार से शिफ्ट करने की तैयारी की है। जल्द ही पूर्वांचल की जेलों में यहां से कई बंदियों को शिफ्ट किया जा सकता है।

विज्ञापन

विक्की सुन्हैड़ा से पूछताछ - फोटो : अमर उजाला
विक्की सुन्हैडा से की गई पूछताछ 
आठ जुलाई की रात मुन्ना बजरंगी तन्हाई बैरक में विक्की सुन्हैडा के साथ ही रूका था। पुलिस ने विक्की से जानकारी ली। देर रात तक बजरंगी जागता रहा था। बजरंगी की किससे और क्या-क्या बात हुई, इसकी जानकारी भी जुटाई जा रही है। खुद सुन्हैडा कह चुका है कि अभी तक पुलिस उससे 10 से अधिक बार पूछताछ कर चुकी है। 
 
सवाल वही, जवाब नहीं 
जिला कारागार में पिस्टल कैसे पहुंचा, सुनील राठी ने मुन्ना बजरंगी की हत्या क्यों की, वारदात में क्या कोई राजनीतिक षडयंत्र है, कितने लोग हत्या में शामिल रहे, हत्या से पहले क्या राठी ने किसी से मोबाइल पर बातचीत की थी। तमाम ऐसे सवाल हैं, जिनके पुलिस जवाब ढूंढ रही है, लेकिन अभी तक हासिल कुछ नहीं हुआ है। 

वर्जन 
एसपी जयप्रकाश का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। सर्विलांस और पुलिस जांच में कई महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं, जल्द ही खुलासा किया जाएगा।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें