फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मोदी-योगी के अंदाज़ में ही अखिलेश ने भाजपा पर साधा निशाना

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदी-योगी के अंदाज़ में ही अखिलेश ने भाजपा पर साधा निशाना
विज्ञापन


पहले फेज में पश्चिमी यूपी में गठबंधन की बढ़त के कयास पर गदगद दिखे पूर्व मुख्यमंत्री

वादों से दिखाए भविष्य के सपने, भाजपा पर रहे हमलावर


अरीश रिज़वी / सैयद यासिर रज़ा
मेरठ। पूर्व मुख्यमंत्री और सपा मुखिया अखिलेश यादव का अंदाज़ इस बार कुछ जुदा था। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अंदाज में ही भाजपा पर निशाना साधा। खूब तंज भी कसे। अपने 32 मिनट के भाषण में उन्होंने सारे मुद्दों को छुआ। पहले फेज में पश्चिमी यूपी में हुई वोटिंग से वह गदगद दिखे। इसका उन्होंने कई बार ज़िक्र भी किया। वादों से भविष्य के सपने भी दिखाए।
हापुड़ रोड पर शाकरपुर में इंडिया गठबंधन प्रत्याशी सुनीता वर्मा की चुनावी जनसभा में आए अखिलेश यादव पूरे भाषण में भाजपा पर हमलावर रहे। प्रधानमंत्री मोदी के अमरोहा जनसभा में अखिलेश यादव और राहुल गांधी पर किए गए तंज कि यूपी में फिर दो शहजादों की जोड़ी की फ़िल्म की शूटिंग चल रही है, जिसका पहले ही रिजेक्शन हो चुका है, पर अखिलेश ने जवाब दिया। कहा कि भाजपा की फ़िल्म का तो पहला शो ही फ्लॉप हो गया है। मोदी की गारंटी वाले भाजपा के नारे में गारंटी को घंटी से जोड़ दिया। कुछ इसी अंदाज में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री इंडिया गठबंधन पर तंज कसते हैं। वह इंडिया गठबंधन को इंडी गठबंधन कहते हैं। अखिलेश का अंदाज़ भी कुछ ऐसा ही था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए कहा कि वो तो इतने घबराए हुए हैं कि मेरठ छोड़ना ही नहीं चाहते।
विज्ञापन

अखिलेश ने किसानों की समस्याओं, एमएसपी और तीन कानूनों का मुद्दा उठाया। साथ हो वादा भी किया कि अगर इंडिया गठबंधन की सरकार बनी तो वे किसानों को एमएसपी का अधिकार देंगे। देश की गरीबी को किसानों की खुशहाली से जोड़ा। एक दूसरे का पूरक बताया। अग्निवीर योजना और पेपर लीक मामले का जिक्र कर युवाओं को साधने की कोशिश की। इसे युवाओं के साथ धोखा बताया। वादा किया कि उनके गठबंधन की सरकार में इस योजना को खत्म कर देंगे। पुरानी भर्ती और पेंशन वाली सेना की नौकरी देंगे। इस दौरान भी पंडाल में मौजूद पुलिसकर्मियों से भी मुखातिब हुए कहा कि आप पुलिस वाले भी ध्यान दें आने वाले समय में आप लोगों की नौकरी भी 3 साल की रह जाएगी। भाजपा की सरकार रही तो पुलिस वाले भी आउटसोर्स पर रखे जाएंगे। उन्होंने बुनकर की समस्या उठाई। इलेक्टोरल बॉन्ड पर भी भाजपा को घेरा। तंज भी कसा कि बीजेपी वालों से इलेक्टोरल बॉन्ड के बारे में पूछो तो घबरा जाते हैं, इलेक्ट्रोल मांगने लगते हैं। भाजपा को माफियाओं, अपराधियों और भ्रष्टाचारियों का गोदाम बताया। फ्री पौष्टिक राशन देने और उसके साथ इंटरनेट डाटा भी फ्री देने की बात कही। दलितों को साधने के लिए डॉक्टर भीमराव आंबेडकर का कई बार नाम लिया, कहा कि हमें उन्होंने संविधान की गारंटी दी हुई है। साथ ही 2 अप्रैल 2018 को हुए दलित आंदोलन का ज़िक्र किया। कहा कि दलितों पर सबसे ज़्यादा मुकदमे हुए। मेरठ में खेल समान बनता है, इसलिए इस पर भी जुमला कह गए। कहा कि भाजपा का खेल खत्म कर देना। भाजपा को निशाना साधते हुए उन्होंने दो मुख्यमंत्रियों को जेल भेजने का भी जिक्र किया।

=====
टिकट की खींचतान का भी दिया जवाब
अखिलेश यादव की यह मेरठ में पहली चुनावी जनसभा थी। 13 अप्रैल को वह बहसूमा में आए जरूर थे, लेकिन उन्होंने जनसभा नहीं की थी। अखिलेश यादव ने टिकट को लेकर चली सपा की खींचतान का भी अपने भाषण में जिक्र किया और सुनीता वर्मा को टिकट दिए जाने के पीछे की वजह भी बताई। कहा कि मेरठ के टिकट पर सभी की नजर थी। विपक्षी दल भी नज़रें गड़ाए हुए थे। पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की सुझाव पर ही सुनीता वर्मा को टिकट दिया।
विज्ञापन

=====
तय कार्यक्रम से 2:20 मिनट देरी से आए सपा मुखिया
अखिलेश यादव का कार्यक्रम 12:10 का तय था, लेकिन वह दोपहर 2:30 पर पहुंचे। अखिलेश यादव के आते ही लोग खड़े हो गए और ज़्यादातर लोगों ने खड़े होकर ही उनका भाषण सुना। अखिलेश यादव ने भी इतनी गर्मी में उनका इंतजार करने पर आभार जताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें