फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: चांदपुर में सबसे अधिक, बिजनौर में सबसे कम हुआ मतदान

Sat, 20 Apr 2024 05:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
नहटौर के गांव हरगनपुर में मतदान केंद्र पर लगी मतदाताओं की कतार।
विज्ञापन
बिजनौर। लोकसभा चुनाव बिजनौर लोकसभा सीट से 11 प्रत्याशी चुनावी दंगल में उतरे हुए हैं। पहले चरण में यहां शुक्रवार को मतदान हुआ। प्राकृतिक मौसम के साथ राजनीति पारा भी चढ़ उतर रहा था। इसका असर मतदान केंद्रों पर मतदान पर दिखाई दिया। सुबह के समय मौसम अच्छा रहा तो मतदाता भी बूथ पर पहुंचे और मतदान किया। दोपहर में तापमान करीब 32 डिग्री के पार पहुंचा, तो पोलिंग बूथों पर मतदाताओं की संख्या घटी, लेकिन शाम को फिर मतदाताओं की भीड़ मतदान करने के लिए केंद्रों पर पहुंची। मतदान के ग्राफ में बिजनौर लोकसभा सीट की चांदपुर विधानसभा में सबसे ज्यादा मतदान हुआ। चांदपुर विधानसभा मतदान में सुबह से ही बढ़त बनाएं रही। दूसरे नंबर पर मीरापुर विधानसभा में मतदान हुआ।
विज्ञापन




- वर्ष 2024 में बिजनौर लोकसभा की विधानसभाओं में हुआ कुल मतदान



समय- मीरापुर- पुरकाजी- हस्तिनापुर- बिजनौर- चांदपुर- औसत

09 बजे- 12.98- 11.20- 11.90- 11.50- 14.50- 12.37



11 बजे- 24.32- 24.1- 22.7- 27.68- 28.68- 25.54

01 बजे- 35.67- 35.35- 32.5- 36.4- 39.92- 35.98



03 बजे- 46.7- 45.7- 43.01- 42.89- 51.55- 45.7

05 बजे- 57.18- 55.72- 52.1- 48.76- 60.94- 54.68

06 बजे - 59.75- 59.88- 57.02 - 53.76 - 60.94- 58.30
-
-वर्ष 2019 में छह बजे तक कुल मतदान का 65.30 प्रतिशत था

समय - मीरापुर - हस्तिनापुर - पुरकाजी - बिजनौर - चांदपुर - औसत



9 बजे 12 11 09 14.62 12.33 - 11.79



11 बजे 25 22 25.5 27 25 - 24.9



01 बजे 38 41 42 39.47 38.66 - 39.82



03 बजे 49 53 51 49.90 49.66 - 50.51



05 बजे 62 62.5 62 58.81 56.6 - 60.38



06 बजे 69.32 65 65.94 62.74 63.50 - 65.30
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें