फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लालकुर्ती में युवती से मोबाइल लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
लालकुर्ती में ब्यूटी पार्लर के लिए निकली युवती का मोबाइल लूटा
विज्ञापन

मेरठ। शहर में मोबाइल लूट जैसी घटनाएं थमती दिखाई नहीं दे रही। शुक्रवार सुबह लालकुर्ती क्षेत्र में स्कूटी सवार ने फिर एक युवती का मोबाइल लूट लिया और फरार हो गया। आरोपी पेट्रोल पंप पर सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। बताया जाता है कि बृहस्पतिवार रात सदर बाजार क्षेत्र में भी उसके द्वारा वारदात की गई थी।
कोठी नंबर 62 लालकुर्ती निवासी पायल शास्त्रीनगर स्थित एक ब्यूटी पार्लर में काम करती है। शुक्रवार सुबह हर रोज की तरह तैयार होकर वह पार्लर के लिए निकली। घर से निकलकर कुछ ही दूरी पर फोन की घंटी बजी तो पायल ने फोन रिसीव कर लिया। तभी पीछे से आए स्कूटी सवार बदमाश ने झपट्टा मारकर मोबाइल छीन लिया और एसजीएम गार्डन के बराबर वाली गली में फरार हो गया। युवती ने शोर मचाया और आसपास के लोग वहां पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने पर लालकुर्ती से एसआई अवधेश कुमार वहां पहुंच गये और युवती से बात की। पायल ने बताया कि युवक सफेद रंग की स्कूटी पर सवार था और अकेला था। उसने सफेद रंग की टीशर्ट पहनी थी। पुलिस ने आस-पास के सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू किए तो कुछ ही देर में एक पेट्रोल पंप पर वह संदिग्ध कैद दिखाई दिया। युवती ने उसे पहचान लिया। बताया जाता है कि बृहस्पतिवार रात को भी इसी युवक ने सदर बाजार थाना क्षेत्र के चिराग स्कूल के पास मोबाइल लूट की वारदात की थी। सदर थाने की फैंटम भी मौके पर पहुंची थी। बाद में सुबह थाने जाकर तहरीर देने की बात कहते हुए पीड़ित वहां से लौट गया था। हालांकि सदर बाजार पुलिस घटना की जानकारी होने से इंकार कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें