फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीएसयू अपडेट: छात्र-छात्राओं के लिए शानदार मौका, फार्म में आज से सुधार सकते हैं गलतियां

Fri, 11 Sep 2020 02:07 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
सीसीएसयू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय कैंपस और कॉलेजों में स्नातक में भरे गए फार्म में छात्र आज से गलतियां सुधार सकते हैं। स्नातक में आवेदन के लिए 15 सितंबर अंतिम तिथि है।

विज्ञापन


चौधरी चरणसिंह विश्वविद्यालय की स्नातक कक्षाओं में जिन छात्र-छात्राओं के ऑनलाइन फार्म भरे गए हैं। उनमें विश्वविद्यालय ने शुक्रवार से गलतियां सुधारने का मौका दिया है। फार्म में नाम, पता, विषय या अन्य कोई गलती हो गई है, उसमें सुधार के लिए शुक्रवार से विकल्प दिया गया है। छात्र-छात्राएं ऑनलाइन फार्म खोलकर उसमें सुधार कर सकते हैं।

बृहस्पतिवार शाम तक रजिस्ट्रेशन की बात करें तो 113768 छात्र-छात्राओं ने ही रजिस्ट्रेशन किया है। सीसीएसयू के परिक्षेत्र में 12वीं में इस बार पास होने वाले छात्रों की संख्या दो लाख 30 हजार है। ऐसे में आधे छात्र-छात्राओं ने भी आवेदन नहीं किए हैं। इस बार पिछले सालों के मुकाबले सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों में ज्यादा सीटें खाली रह सकती हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: खुल गया जिम ट्रेनर की हत्या का राज, बदमाशों ने ऐसा दिया था वारदात को अंजाम, तीन शूटर
विज्ञापन


बीए-बीएससी-बीकॉम को छोड़कर बाकी का बुरा हाल
बीए, बीएससी और बीकॉम को छोड़कर बाकी कोर्सों का बुरा हाल है। गिनती के ही रजिस्ट्रेशन हो रहे हैं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि 75 फीसदी रजिस्ट्रेशन इन तीन कोर्सों में और बाकी में सिर्फ 25 फीसदी रजिस्ट्रेशन किए गए हैं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें