फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन 2022: पीएम मोदी दिसंबर में मेरठ से फूंकेंगे चुनावी बिगुल, कृषि विश्वविद्यालय में हैलीपैड बनाने की प्रक्रिया शुरू

Wed, 17 Nov 2021 11:23 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

कृषि विवि में योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम के बाद प्रधानमंत्री के आने की सुगबुगाहट भी तेज हो गई है। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले माह मेरठ का दौरा कर सकते हैं।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच दिसंबर के बाद कभी भी मेरठ आ सकते हैं। इसे लेकर खुफिया विभाग अलर्ट हो गया है, वहीं तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। प्रशासन के पास जो सूचना आई है, उसके अनुसार 17 दिसंबर की तारीख तय हो सकती है।

विज्ञापन


कृषि विवि में योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम के बाद प्रधानमंत्री के आने की सुगबुगाहट भी तेज हो गई है। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री के आगमन के लिए कृषि विवि में दो और हैलीपेड बनाए जाएंगे। एक हैलीपैड पहले से बना हुआ है। 

यह भी पढ़ें:  खौफनाक वारदात:  24 घंटे बीते... हत्याकांड की गुत्थी में उलझी पुलिस, सिपाही से घंटों पूछताछ, जल्द खुलेगा असली राज
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम सरधना ने हैलीपैड के प्रस्तावित स्थलों का जायजा लिया है। साथ ही कृषि विवि के अधिकारियों के साथ गोपनीय बैठक भी की। 

प्रधानमंत्री का कार्यक्रम कृषि विवि के अलावा माधवकुंज या बाईपास पर भी किसी बड़े स्थल पर हो सकता है। उनके आने से पहले मेरठ और आसपास के जनपदों से जानकारी मांगी गई है कि किसान आंदोलन को लेकर विरोध तो नहीं होगा। 
 

प्रधानमंत्री के आने की संभावना है, हालांकि अभी कोई लिखित कार्यक्रम नहीं मिला है। - सूरज पटेल, एसडीएम सरधना

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें