फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ : चार माह की बच्ची को गन प्वाइंट पर लेकर की लाखों की लूट, बैंक कैशियर के घर में घुसकर बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम

Wed, 02 Jun 2021 12:05 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

बदमाश कॉलोनी में रहने वाले लोगों के नाम व उनके ड्यूटी पर जाने का समय जानते थे। बदमाशों ने कहा कि यदि दूसरे घर में ज्यादा माल मिला तो वह उसके जेवरात लौटा देंगे। 
विज्ञापन
meerut police - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के ग्रेटर पल्लवपुरम में मंगलवार सुबह बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने बैंक में कैशियर सोनू पाल की पत्नी नेहा और चार माह की बच्ची को गन प्वांइट पर लेकर लाखों की लूट को अंजाम दिया। वारदात के बाद बदमाश आसानी से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की है।

विज्ञापन


मूलरूप से कानपुर निवासी सोनू पाल खतौली कस्बा स्थित यूनियन बैंक में कैशियर हैं। सोनू पाल अपनी पत्नी नेहा व चार माह के बच्ची के साथ ग्रेटर पल्लवपुरम कॉलोनी में किराए पर रहते हैं। नेहा ने बताया कि पति सोनू बैंक के लिए निकल गए। सुबह करीब 11 बजे बाइक सवार युवक घर पहुंचा। उसने डोर बेल बजाई।

नेहा दरवाजे पर पहुंची तो युवक ने खुद को एलआईसी एजेंट बताकर उनका कोरियर आने की बात कही। नेहा ने दरवाजा खोला तो बदमाश ने उसे धक्का दे दिया और घर में दाखिल हो गया। इसी बीच, उसका दूसरा साथी भी घर में दाखिल हो गया। एक बदमाश ने नेहा व उसकी चार माह की बच्ची को गन प्वांइट पर लिए रखा व दूसरे बदमाश ने घर खंगालना शुरू कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

नेहा के मुतबिक बदमाश ने महिला से सोने का मंगलसूत्र, कुंडल, सोने के कड़े, आठ हजार की नकदी, मोबाइल और रसोई में रखा जूसर लूट लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने महिला के साथ मारपीट की। बदमाश घटना को अंजाम देने के बाद नेहा व उसकी बच्ची को मकान के पिछले कमरे में बंद कर भाग निकले।

पीड़िता के शोर मचाने पर पड़ोसी नेहा के घर में पहुंचे और गेट खोला। महिला ने पड़ोसियों को जानकारी दी। महिला ने पति सोनू व पुलिस को फोन पर जानकारी दी। सोनू ने थाने पर तहरीर दी है। पल्लवपुरम थाना प्रभारी देवेश शर्मा ने बताय कि कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही हैं। लूटे गए मोबाइल को भी सर्विलांस पर लगाया गया है।
 
रेकी कर दिया वारदात को अंजाम
बदमाशों ने जिस तरह वारदात को अंजाम दिया। उससे यहीं लग रहा है कि बदमाशों ने पहले से ही घर की रेकी कर रखी थी। बदमाश जानते थे कि सोनू के बाद घर पर नेहा व उसकी चार माह की बच्ची ही घर पर अकेली रहती है। नेहा ने बताया कि दोनों बदमाश आपस में बात कर रहे थे कि ऊपरी मंजिल पर रहने वाले दूबे के घर में भी लूट की घटना को अंजाम देना है। बदमाश कॉलोनी में रहने वाले लोगों के नाम व उनके ड्यूटी पर जाने का समय जानते थे। बदमाशों ने नेहा से कहा कि यदि दूसरे घर में ज्यादा माल मिला तो वह उसके जेवरात लौटा देंगे। 
 
सही नहीं हैं कालोनी के सीसीटीवी कैमरे
ग्रेटर पल्लवपुरम कॉलोनी में सीसीटीवी कैमरे तो लगे है, लेकिन उनकी क्वालिटी अच्छी नहीं है। इसलिए बदमाशों की पहचान करना मुश्किल हो रहा है। कॉलोनी पूरी तरह असुरक्षित है। पुलिस ने घटना का जल्द खुलासा करने का आश्वासन दिया है। - विनोद कुमार,  सोसाइटी अध्यक्ष ग्रेटर पल्लवपुरम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें