फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Crime: मेरठ में एलएलबी छात्र पर अज्ञात हमलावरों ने बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां, हालत गंभीर

Thu, 16 Jun 2022 03:50 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
विज्ञापन
meerut police - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

मेरठ में भावनपुर थाना क्षेत्र स्थित आईआईएमटी में पढ़ने वाले एलएलबी के छात्र सचिन यादव पुत्र जय भगवान निवासी सुभारती गुरुवार को स्कार्पियो सवार अज्ञात युवकों ने गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। सूचना पर पहुची थाना पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से गंभीर हालत में घायल युवक को न्यूट्रिमा अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक भावनपुर थाना क्षेत्र स्थित आईआईएमटी के पीछे एलएलबी के छात्र को स्कार्पियो सवार अज्ञात युवकों ने गोली मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार स्कॉर्पियो में सवार युवक भी आईएमटी कॉलेज के ही छात्र हैं जिनका करीब 4 दिन से आपसी वर्चस्व को लेकर विवाद चला रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें