जून में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी से लोग परेशान हैं। मंगलवार को जहां अधिकतम तापमान 38.9 डिग्री सेल्सियस था वहीं बुधवार 40 पर पहुंच गया। अनुमान है कि आज गरज और तेज हवाओं के साथ बारिश की बौछारें आ सकती हैं।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
कई दिन से जबरदस्त प्रदूषण झेल रहे लोगों को बुधवार को राहत मिली और एक्यूआई मंगलवार के 320 के मुकाबले बुधवार को 200 पर आ गया। आज से मौसम में बदलाव के आसार हैं। मौसम विभाग का अनुमान है कि गरज और तेज हवाओं के साथ बारिश की बौछारें आ सकती हैं।
विज्ञापन
जून में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी से लोग परेशान हैं। मंगलवार को जहां अधिकतम तापमान 38.9 डिग्री सेल्सियस था वहीं बुधवार 40 पर पहुंच गया। भीषण गर्मी और लू से दिनभर लोगों का बुरा हाल रहा। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष ने बताया कि 16 व 17 जून को बादल छाए रहेंगे।
गरज के साथ बारिश व धूल भरी आंधी चलने की संभावना है। वहीं बुधवार को मेरठ का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई)173, बागपत का 90, गाजियाबाद का 171, मुजफ्फरनगर का 186 और शामली का 170 दर्ज किया गया।