फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: ब्रांडेड कंपनियों के लाखों रुपए के नकली प्रोडक्ट सहित धरा युवक

Thu, 15 Jun 2023 12:27 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ पुलिस ने गुरुवार सुबह बड़ी कार्रवाई की है। यहां पुलिस ने छापेमारी कर लाखों रुपये के ब्रांडेड कंपनी के नकली प्रॉडक्ट बरामद किए हैं। एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
नकली प्रॉडक्ट बरामद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में कंपनी के अधिकारियों की शिकायत पर बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने लाखों रुपए के ब्रांडेड कंपनी के नकली प्रोडक्ट सहित एक युवक को गिरफ्तार किया है। कंपनी के अधिकारियों की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए उसे जेल भेजा जा रहा है।

विज्ञापन


दरअसल, वेस्ट मुंबई की एक कंपनी ब्रांडेड कंपनियों के नकली माल की निगरानी के लिए अधिकृत है। कंपनी के फील्ड मैनेजर निखिल ठाकुर ने बताया कि उन्हें पिछले काफी समय से मेरठ में अपनी दो ब्रांडेड कंपनियों के नकली प्रोडक्ट बेचे जाने की सूचना मिली थी।

यह भी पढ़ें: धर्म-कर्म: कल ध्रुव योग में हलहारिणी अमावस्या, शनिवार को पितृकार्येषु, रविवार को स्नान-दान
विज्ञापन


मंगलवार शाम निखिल ठाकुर ने ब्रह्मपुरी पुलिस से संपर्क करते हुए सटीक सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने माधवपुरम बिजली घर के पास कई बोरों में माल ले जा रहे गाड़ी में सवार एक युवक को धर दबोचा। बोरों की तलाशी लेने पर पुलिस को वीट कंपनी के हेयर रिमूवर और सैट्रिक्स सिरम के हेयर सिरम बरामद हुए। बरामद माल की कीमत लाखों में बताई जा रही है।
विज्ञापन


कंपनी के अधिकारी ने यह माल नकली होने की पुष्टि की। जिसके बाद पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए युवक ने अपना नाम हिसार निवासी अनिल कुमार बताया। प्रभारी निरीक्षक ब्रह्मपुरी ने बताया कि कंपनी के अधिकारियों ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। बरामद माल को कब्जे में लेते हुए युवक को जेल भेजा जा रहा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें