नगर विकास मंत्री ने शहर में जल निगम द्वारा खुद ही गई सड़कों पर नाराजगी व्यक्त की साथ ही जल निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह अगस्त माह में हर कीमत पर सड़कों को ठीक करने का काम करें अन्यथा कठोर कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ साथ उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि बरसात के तुरंत बाद शहर की सभी सड़कें गड्ढा मुक्त होनी चाहिए अन्यथा कार्रवाई के लिए तैयार रहें।
आशुतोष टंडन ने नगर आयुक्त से कूड़ा कलेक्शन और कूड़ा निस्तारण के संबंध में जानकारी ली साथ ही निर्देश दिए कि वह ऐसी व्यवस्था करें जिससे शहर में कहीं पर भी पूरा दिखाई नहीं देना चाहिए। इसके साथ-साथ उन्होंने लोहिया नगर में लगे कूड़े के पहाड़ों को दो साल के भीतर खत्म कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने स्वच्छता सर्वेक्षण में मेरठ की रैंकिंग कमाने पर भी नाराजगी जताई। साथ ही कहा कि वह शहर की सफाई से कतई संतुष्ट नहीं हैं पूर्ण राम इस पर नगर निगम को ठोस कार्य योजना बनाकर कार्य करना होगा।
नगर आयुक्त ने मंत्री के समक्ष इंटीग्रेटेड प्लांट लगाए जाने का भी प्रस्ताव रखा जिस पर नगर विकास मंत्री ने शीघ्र ही निर्णय दिए जाने का आश्वासन दिया। नगर विकास मंत्री ने ईईएसएल कंपनी के कार्य की जानकारी ली जिस पर नगर आयुक्त ने कहा कि कंपनी लाइटों को समय से ठीक करने का काम नहीं कर रही है। जिसके कारण आए दिन शहर में अंधेरा छाए रहने की शिकायतें हैं, उन ग्राम इस पर मंत्री ने कहा कि कंपनी से जवाब तलब किया जाएगा। नगर विकास मंत्री ने शहर में 6 स्थानों पर बनने वाली वेंडिंग जोन की प्रगति रिपोर्ट भी जानी।