टीचर बनने के लिए सुपर टेट की परीक्षा देने मेरठ में कंकरखेड़ा के गुरु नानक बालिका इंटर कॉलेज में पहुंचे अभ्यार्थियों की ओरिजिनल मार्कशीट न होने के कारण उनको एंट्री नहीं दी गई।
छात्राओं ने इस दौरान कॉलेज प्रंबंधन पर बदसलूकी करने का भी आरोप लगाया।
मेरठ के कंकरखेड़ा में गुरु नानक बालिका इंटर कॉलेज में प्रवेश नहीं दिए जाने पर सुपर टेट (टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट)परीक्षा देने आए अभ्यर्थियों ने हंगामा कर दिया। बताया गया कि ओरिजनल मार्कशीट नहीं होने की बात कहते हुए कॉलेज प्रबंधन ने उन्हें परीक्षा के लिए प्रवेश नहीं दिया। आरोप है कि इस दौरान परीक्षा देने आई छात्राओं से बदसलूकी भी की गई। अभ्यर्थियों ने कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ आक्रोश जताया।
विज्ञापन
टीचर बनने के लिए सुपर टेट की परीक्षा देने कंकरखेड़ा के गुरु नानक बालिका इंटर कॉलेज में पहुंचे अभ्यार्थियों की ओरिजिनल मार्कशीट न होने के कारण उनको एंट्री नहीं दी गई। कुछ अभ्यर्थियों ने मोबाइल पर ही मार्कशीट दिखाई तो स्कूल प्रबंधन ने ओरिजनल मार्कशीट होने की बात कहते हुए एंट्री नहीं दी। बताया गया कि कई अभ्यर्थियों ने ओरिजिनल मार्कशीट भी परिजनों से मंगलवा ली, इसके बाद भी उन्हें एंट्री नहीं दी गई। इसे लेकर उन्होंने गेट पर हंगामा कर दिया।
वहीं छात्राओं का आरोप है कि उन्होंने स्कूल की प्रधानाचार्य से भी एंट्री देने की बात कही, लेकिन उन्हें एंट्री नहीं दी गई और उनके साथ बदसलूकी भी की गई। छात्राओं का आरोप है कि 10:15 बजे भी उन्हें एंट्री नहीं दी गई जबकि वहां से थोड़ी दूरी पर ही स्थित एक अन्य स्कूल में भी ऐसी समस्या थी लेकिन वहां के प्रबंधन ने उन्हें एंट्री दे दी।
एग्जाम देने के लिए गाजियाबाद से नीलम, दिल्ली से प्रेरणा शर्मा, मोदीनगर से मीनाक्षी वर्मा, मुजफ्फरनगर से सोनम आदि आई थीं, जिन्हें एंट्री लेने के लिए काफी जद्दोजहद करनी पड़ी, लेकिन स्कूल प्रबंधन ने उन्हें एंट्री नहीं दी।
हंगामे के बावजूद भी वह काफी देर तक गेट पर ही खड़ी रहीं लेकिन स्कूल प्रबंधन ने मुख्य गेट बंद कर दिया। छात्राओं ने गुहार भी लगाई कि उनकी नौकरी का सवाल है उन्हें एंट्री दे दी जाए, लेकिन नियमों का हवाला देते हुए एंट्री नहीं दी गई। इस पर परीक्षा केंद्र के बाहर खड़े अभ्यर्थियों ने कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ आक्रोश जताया।