फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ : भरभराकर गिरा निर्माणाधीन मकान, बाल-बाल बचे दर्जन भर मजदूर, दो घायल

Mon, 07 Feb 2022 08:51 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क अमर उजाला, मेरठ

सार

सोमवार को ठेकेदार अपने एक दर्जन मजदूरों को लेकर लिंटर डलवाने का कार्य करा रहा था कि निर्माणाधीन मकान भरभराकर गिर गया। इस दौरान कार्य कर रहे दो मजदूर घायल हो गए जबकि अन्य सभी मजदूर बाल बाल-बच गए।
विज्ञापन
एसएसपी प्रभाकर चौधरी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में समर गार्डन इलाके में दो मंजिला निर्माणाधीन मका सोमवार को भरभराकर गिर गया। मकान गिरने से मौके पर हड़कंप मच गया। वहीं दौरान मकान में निर्माण का कार्य कर रहे दो मजदूर घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलि मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार समर गार्डन निवासी अलीशेर अपने प्लॉट पर निर्माण कार्य करा रहा था। करीब एक महीने पूर्व में पहली मंजिल का निर्माण पूरा हो चुका था। सोमवार को अलीशेर दूसरी मंजिल पर लिंटर डलवाने का कार्य करा रहा था। इसी दौरान हादसा हो गया। 

बताया गया कि सोमवार को ठेकेदार अपने एक दर्जन मजदूरों को लेकर लिंटर डलवाने का कार्य करा रहा था कि निर्माणाधीन मकान भरभराकर गिर गया। इस दौरान कार्य कर रहे दो मजदूर घायल हो गए जबकि अन्य सभी मजदूर बाल बाल-बच गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें