फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो सहेलियों को हुआ आपस में प्यार, साथ जीने-मरने की खाई कसम, जमकर हंगामा

Sat, 24 Mar 2018 11:30 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

यहां दो सहेलियों को आपस में प्यार हो गया। नौबत यहां तक आ गई कि दोनों ने साथ जीने-मरने की कसमें खाते हुए आपस में ही शादी करके साथ रहने का फैसला कर लिया। जानिए पूरा मामला...

विज्ञापन


यह मामला यूपी के मेरठ जिले का है। यहां दो सहेलियों ने साथ जीने-मरने की कसम खा ली। शादी कर घर बसाने का फैसला कर लिया। दोनों घर से निकलने की तैयारी में थीं कि परिजनों ने दोनों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। ब्रह्मपुरी थाने में करीब एक घंटे तक हंगामे के बाद परिजन दोनों को साथ ले गए।

पुलिस के अनुसार जानी थाना क्षेत्र निवासी 19 वर्षीय युवती एक फैक्ट्री में काम करती है। उसका ब्रह्मपुरी थानाक्षेत्र में अपनी रिश्तेदार के यहां काफी आना-जाना था। रिश्तेदार के पड़ोस में ही करीब 24 साल की युवती रहती है, जो बीए पास है। दोनों सहेलियों का एक-दूसरे के घर आना-जाना शुरू हुआ। नौबत यहां तक आ गई कि दोनों ने साथ जीने-मरने की कसमें खाते हुए आपस में ही शादी करके साथ रहने का फैसला कर लिया।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार दोपहर जानी निवासी युवती ब्रह्मपुरी में अपनी सहेली के यहां पहुंची और घर से निकलकर शादी करने का प्लान बना लिया। दोनों ने कपड़े और अन्य सामान पैक करना शुरू कर दिया। इस बीच युवती के परिजनों को दोनों की प्लानिंग की भनक लगी तो उन्होंने दोनों को रोककर पुलिस बुला ली।

Trending Videos
विज्ञापन

नहीं रह सकते अलग

फाइल फोटो
परिजनों के रोकने पर युवती बिफर गई। उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। दोनों ने साफ कह दिया कि वे एक-दूसरे के बिना नहीं रह सकती। वे शादी करके एक साथ रहना चाहती हैं। पुलिस दोनों सहेलियों को ब्रह्मपुरी थाने ले गई।

युवतियों ने पुलिस को बताए नियम कायदे
थाने में पुलिस ने दोनों युवतियों को समझाने की कोशिश की। लेकिन उन्होंने पुलिस को ही नियम कायदे बताने शुरू कर दिए। कहा हम दोनो बालिग हैं। अपना अच्छा-बुरा अच्छी तरह जानते हैं। अपने निर्णय खुद लेने के लिए स्वतंत्र हैं। उन्हें कोई नहीं रोक सकता। जब हम दोनों साथ रहना चाहती हैं तो परिजन क्यों रोक रहे हैं? 

पुलिस भी उतरी पक्ष में
युवतियों का तर्क सुनकर पुलिस ने भी परिजनों से कह दिया कि वे बेटियों के साथ जोर जबर्दस्ती न करें। दोनों के परिजन उन्हें समझाने लगे। काफी मनाने के बाद दोनों के परिजन अपनी बेटियों को समझा बुझाकर साथ ले गए । 

मांगेंगी तो देंगे सुरक्षा
इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी सतीश राय का कहना है कि दोनों बालिग हैं, एक ही बिरादरी और आपस में दूर की रिश्तेदार हैं। परिजन दोनों को साथ ले गए हैं। यदि वे परिजनों से खतरा बताती हैं तो उन्हें सुरक्षा दी जाएगी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें