ब्रिगेडियर ने कहा कि ठेकेदार फरवरी माह का पैसा मिलने पर तीन दिन में सभी आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को मानदेय दिलाएं। ठेकेदार को शपथ पत्र भी देना होगा। अगर गड़बड़ी पाई जाती है तो एक करोड़ की बैंक गारंटी को जब्त किया जाएगा।
बोर्ड अध्यक्ष ने सीईओ ज्योति कुमार को सलाह दी कि बड़े कर बकाएदारों और स्कूलों से वार्ता कर फिलहाल पुरानी दरों के हिसाब से ही कर जमा कराया जाए। इस दौरान सेंट मैरिज स्कूल को अतिरिक्त कमरे के निर्माण की अनुमति दी गई और फाइल को स्वीकृति के लिए रक्षा संपदा कार्यालय भेज दिया गया।
एमएलसी डॉ. सरोजिनी अग्रवाल की विधायक निधि से लगने वाली इंटरलॉकिंग टाइल्स के लिए एनओसी दी गई। डॉ. सतीश शर्मा के प्रस्ताव पर सड़क और नाला सफाई के मुद्दे पर आगामी साधारण सभा पर निर्णय की बात कही गई। बैठक में सीईओ ज्योति कुमार और नामित पार्षद डॉ. सतीश चंद्र शर्मा, कार्यालय अधीक्षक जयपाल सिंह तोमर मौजूद रहे।
कांवड़ यात्रा मार्ग पर 200 स्ट्रीट लाइट ठीक हाेंगे
आगामी कांवड़ यात्रा देखते हुए भी छावनी क्षेत्र में तैयारी शुरू कर दी गई है। यात्रा मार्ग सहित अन्य स्थानों पर खराब लगभग 200 स्ट्रीट लाइट को ठीक कराया जाएगा। इसके साथ ही दो चलित शौचालय खरीदे जाएंगे। इनका प्रयोग कांवड़ यात्रा में आने वाले श्रद्धालु कर पाएंगे। सीईओ ने कुछ सड़कों की स्थिति के बारे में भी जानकारी ली।