फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: शहीद किसानों और जवानों को भाकियू की श्रद्धांजलि, सिवाया टोल प्लाजा पर होगी प्रार्थना सभा 

Tue, 12 Oct 2021 01:47 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के मोदीपुर स्थित सिवाया टोल प्लाजा पर आज शाम 5 बजे भारतीय किसान यूनियन द्वारा लखीमपुर खीरी में शहीद हुए किसानों को श्रद्धांजलि के साथ-साथ जम्मू कश्मीर के पुंछ में सोमवार को शहीद हुए पांच जवानों के लिए भी प्रार्थना की जाएगी।
विज्ञापन
सिवाया टोल प्लाजा पर भाकियू कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के मोदीपुर स्थित सिवाया टोल प्लाजा पर आज शाम 5 बजे भारतीय किसान यूनियन मेरठ द्वारा एक महत्वपूर्ण बैठक व प्रार्थना सभा आयोजित की जाएगी। इस बैठक में संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा निर्देशित आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए भाकियू मेरठ द्वारा रणनीति पर विचार विमर्श किया जाएगा। वहीं प्रार्थना सभा में लखीमपुर खीरी में शहीद हुए किसानों और सोमवार को जम्मू कशमीर के  पुंछ में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। 

विज्ञापन


पूर्व जिला मीडिया प्रभारी सुशील कुमार पटेल का कहना है कि टोल प्लाजा पर आज शाम 5 बजे लखीमपुर खीरी मे शहीद हुए किसान भाइयों व पुंछ में शहीद हुए जवानों को मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। 

बताया कि लखीमपुर खीरी में शहीद हुए किसानों को श्रद्धांजलि के साथ साथ कश्मीर में सोमवार को शहीद हुए पांच जवानों की आत्मा की शांति के लिए भी प्रार्थना की जाएगी। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर यहां किसानों, जवानों के लिए कैंडल मार्च निकाला जाएगा। दरअसल, सोमवार को जम्मू के पुंछ में सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकी हमले में पांच जवानों ने शहादत पाई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी: चीनी मिलें 25 अक्तूबर से शुरू करेंगी पेराई, गन्ना मंत्री सुरेश राणा बोले- कृषि कानून में कमी बताएं, हम संशोधन को तैयार 

संयुक्त किसान मोर्चा ने आज देशभर के किसानों से लखीमपुर खीरी में शहीद हुए किसानों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करने का आह्वान किया है। मुख्य आयोजन लखीमपुर खीरी के तिकुनिया में किया जा रहा है। जिसके लिए बड़ी संख्या में किसान नेता और कार्यकर्ता तिकुनिया पहुंचे हैं। वहीं देश भर के जो किसान तिकुनिया नहीं पहुंच सके हैं वे अपने शहर में रहकर ही शहीद हुए किसानों के लिए प्रार्थना करेंगे।  
विज्ञापन

किसानों को श्रद्धांजलि के साथ-साथ मीटिंग में जो भी निर्णय लिया जाएगा। उसके अनुसार आगे की रणनीति बनाकर काम किया जाएगा। कहा कि किसानों पीछे हटने वाले नहीं हैं, सरकार किसानों पर जुल्म कर रही है, जिसके खिलाफ यह धरना और किसान आंदोलन चल रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें