मेरठ दिल्ली हाइवे पर लगातार वाहनों का बढ़ता दबाव मेरठ में शिवाया टोल प्लाजा पर यात्रियों के लिए मुसीबत बना हुआ था। 24 घंटे में 40 हजार से अधिक वाहन निकलने के कारण टोल पर जाम की व्यवस्था बिगड़ी हुई थी
मेरठ के मोदीपुरम में रविवार को फिर से सुबह से ही जाम लग गया। शिवाय टोल प्लाजा पर भयंकर जाम लगा हुआ था जिस कारण से यात्री परेशान रहे जाम को लेकर पुलिस प्रशासन के दावे फेल हो गए। हाईवे पर भी जगह-जगह जाम दिखाई दिया, रविवार का दिन भी जाम के नाम रहा।
विज्ञापन
शिवाय टोल प्लाजा पर दोनों जाम लगा हुआ था, जबकि टोल प्लाजा से बचकर संपर्क मार्गो से निकल रहे वाहन स्वामियों को अन्य मार्गों पर भी जाम झेलना पड़ा। जाम का आलम ऐसा था कि फास्टैग भी फेल हो रहे थे।
लगातार वाहनों का बढ़ता दबाव टोल प्लाजा पर यात्रियों के लिए मुसीबत बना हुआ था। 24 घंटे में 40 हजार से अधिक वाहन निकलने के कारण टोल पर जाम की व्यवस्था बिगड़ी हुई थी, साथ ही मोदीपुरम हाईवे और कंकर खेड़ा बाईपास पर भी कई जगह चौराहों पर जाम दिखाई दिया। त्योहार को लेकर पुलिस प्रशासन ने जो जाम न लगने की बात कही थी वह सभी दावे धड़ाम हो गए।