फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: धड़ाम हो गई व्यवस्था, शिवाया टोल प्लाजा पर लगा जाम, हाईवे पर भी कई जगह बिगड़ी व्यवस्था

Sun, 07 Nov 2021 12:44 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

 मेरठ दिल्ली हाइवे पर लगातार वाहनों का बढ़ता दबाव मेरठ में शिवाया टोल प्लाजा पर यात्रियों के लिए मुसीबत बना हुआ था। 24 घंटे में 40 हजार से अधिक वाहन निकलने के कारण टोल पर जाम की व्यवस्था बिगड़ी हुई थी
विज्ञापन
Meerut jam - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के मोदीपुरम में रविवार को फिर से सुबह से ही जाम लग गया। शिवाय टोल प्लाजा पर भयंकर जाम लगा हुआ था जिस कारण से यात्री परेशान रहे जाम को लेकर पुलिस प्रशासन के दावे फेल हो गए। हाईवे पर भी जगह-जगह जाम दिखाई दिया, रविवार का दिन भी जाम के नाम रहा।

विज्ञापन


शिवाय टोल प्लाजा पर दोनों जाम लगा हुआ था, जबकि टोल प्लाजा से बचकर संपर्क मार्गो से निकल रहे वाहन स्वामियों को अन्य मार्गों पर भी जाम झेलना पड़ा। जाम का आलम ऐसा था कि फास्टैग भी फेल हो रहे थे।
लगातार वाहनों का बढ़ता दबाव टोल प्लाजा पर यात्रियों के लिए मुसीबत बना हुआ था। 24 घंटे में 40 हजार से अधिक वाहन निकलने के कारण टोल पर जाम की व्यवस्था बिगड़ी हुई थी, साथ ही मोदीपुरम हाईवे और कंकर खेड़ा बाईपास पर भी कई जगह चौराहों पर जाम दिखाई दिया। त्योहार को लेकर पुलिस प्रशासन ने जो जाम न लगने की बात कही थी वह सभी दावे धड़ाम हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें