फर्श टूटते ही झूले में सवार तीन युवक करीब 20 फीट नीचे जमीन पर खड़ी दो युवतियों के पास जाकर गिरे। तीनों को गंभीर चोट आई। वहीं दोनों युवतियां भी चोटिल हो गईं।
युवकों के नीचे गिरते ही झूले में सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई। झूला रोककर करीब 30 लोगों की सांसें अटक गईं। प्रबंधकों ने झूले से सभी को नीचे उतारा गया। घायलों को रोहटा रोड के एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा भी मौके पर पहुंचे और जानकारी ली।
यह भी पढ़ें: मेरठ क्राइम रिपोर्ट: 99 लाख रिफंड कराने के नाम पर 30 लाख ठगे, अवैध संबंध बनाने से इनकार पर विवाहिता को निकाला
आयोजन समिति के अध्यक्ष दीपक शर्मा ने बताया कि मेले की प्रशासन से अनुमति है। बिजली, पानी, अग्निशमन आदि की अनुमति है। झूले में बैठे युवक शोर मचाते हुए कूद रहे थे। झूला संचालक ने रोका भी लेकिन इसी दौरान ट्राॅली का फर्श निकल गया और तीनों नीचे गिर गए।
इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा अजय कुमार ने बताया कि मेला आयोजन की अनुमति ली गई थी। झूले की अनुमति संचालक नहीं दिखा पाया। आज शाम तक अनुमति न दिखाने पर कार्रवाई की जाएगी।