मोहित के पिता अनिल ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। अगले दिन ग्रामीणों ने थाने पहुंचकर जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की थी। पुलिस ने दो दिन में गिरफ्तारी का आश्वासन दिया लेकिन आरोपी अब भी पुलिस की पहुंच से दूर हैं।
वहीं, थाना पुलिस को जानकारी मिली कि शनिवार को हत्या के आरोपी आईटीबीपी के जवान मनोज व राहुल ने सरेंडर के लिए कोर्ट में अर्जी डाली है, जिस पर सोमवार को सुनवाई होगी।
ऐसे में किरकिरी से बचने के लिए पुलिस एसओजी ने आरोपियों की तलाश तेज दी है। थाना प्रभारी निरीक्षक रमाकांत पचौरी ने बताया कि हत्या के आरोपियों ने कोर्ट में सरेंडर की अर्जी डाली है, उस पर सोमवार को सुनवाई होगी। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
एक पक्षीय कार्रवाई का लगाया आरोप
थाना क्षेत्र के गांव भामौरी में मोहित हत्याकांड के मामले में आरोपियों के पक्ष में आजाद अधिकार सेना ने अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करने का एलान कर दिया। आजाद अधिकार सेना की प्रवक्ता व पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर की पत्नी नूतन ठाकुर ने विज्ञप्ति जारी कर आरोप लगाया कि पुलिस सत्ता पक्ष के दबाव में एकपक्षीय कार्रवाई कर रही है।
संगठन के अनुसार आरोपी पक्ष ने थाना पुलिस को सीसीटीवी कैमरे की फुटेज व कई ऑडियो देने का दावा करते हुए इन बिंदुओं पर जांच नहीं करने का आरोप लगाया है इसके खिलाफ कमिश्नरी स्थित चौधरी चरण सिंह पार्क में पश्चिमी क्षेत्र प्रभारी देवेंद्र सिंह राणा के नेतृत्व में आज धरना शुरू किया जाएगा। सीओ सरधना शिव प्रताप सिंह का कहना है कि मामले में निष्पक्ष जांच की जा रही है।