सीएए और अग्निवीर भर्ती के खिलाफ विरोध करने वालों से अब जुर्माना वसूला जाएगा। मेरठ परिक्षेत्र के अपर निदेशक अभियोजन संतोष कुमार ने बताया कि हाल ही में सबसे पहला मुकदमा अलीगढ़ का है जो कि अग्निवीर भर्ती का विरोध करने के मामले से संबंधित है। इसमें 10 दंगाइयों से जुर्माना वसूलने के लिए निर्णय लिया गया है। इनसे 111620 लाख रुपये वसूलने का फैसला सुनाया गया है। जिसमें प्रत्येक दंगाई से 10461 रुपये वसूले जाएंगे।