फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: एक गलती जिंदगी पर पड़ी भारी, युवक की मौत से मचा कोहराम, ठंड में आप भी न कर देना ये काम

Wed, 28 Dec 2022 11:30 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Meerut News : एक गलती युवक की जिंदगी पर भारी पड़ गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ठंड में ये गलती आप भी मत कर देना।
विज्ञापन
युवक का फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कड़ाके की ठंड में अलाव का सहारा लेना एक युवक की जिंदगी पर भारी पड़ गया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन


ऐसे गई जान
पल्हैड़ा निवासी नितिन ने मंगलवार देर रात ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लिया। लेकिन, अलाव ने ही उसकी जिंदगी छीन ली। दरअसल, अलाव से उसके कपड़ो में आग लग गई। जिस कारण बुरी तरह झुलसने से उसकी मौत हो गई।

बताया गया कि नितिन अपने परिवार से अलग गांव के ही मंदिर में अकेला रहता था। मंगलवार देर रात को ठंड अधिक होने के कारण वह मंदिर परिसर में अलाव जलाकर सो गया। ग्रामीणों के अनुसार नितिन शराब का आदी था। शराब के नशे में वह अपनी सुध खो बैठा। जिस कारण अलाव से उसके कपड़ों में आग लग गई। अधिक आग लगने पर वह होश में आया। लेकिन तब तक वह बुरी तरह झुलस चुका था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut News Live: क्रिकेटर शिवम मावी को मिला नया मुकाम, गंगानगर में छात्राें के दो गुटों के बीच फायरिंग

वहीं शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। वहीं बुधवार को उसका परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया। नितिन की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा है। परिजनों के अनुसार वह बीमार भी था। लेकिन अलग रहता था। बुधवार को दिन भर पीड़ित परिवार को सांत्वना देने वालों का तांता लगा रहा।

यह भी पढ़ें: Meerut: तुनिषा आत्महत्या मामले में आरोपी शीजान का मेरठ से खास नाता, दो बहनों ने टेलिविजन पर कमाया है नाम

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें