फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: पापा-पापा चिल्लाती रही किशोरी, शराब के नशे में रातभर दरिंदगी करता रहा हैवान

Fri, 27 Sep 2024 12:56 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

मां की गैरमौजूदगी में सौतेले पिता ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। मां ने खुद पुलिस को बुलाकर आरोपी को हवाले कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना क्षेत्र के एक गांव में बाप बेटी के रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जहां एक पिता शैतान बन गया और अपनी नाबालिग बेटी को ही हवस का शिकार बना डाला। पीड़ित युवती की मां ने थाने पर अपने दूसरे पति के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करा दिया है।
विज्ञापन

 

हस्तिनापुर क्षेत्र के गांव से बुधवार को महिला किसी काम से अपने दो बच्चों के साथ अपने पीहर जानसठ गई थी। 16 वर्षीय बड़ी बेटी और 12 वर्षीय बेटे को घर छोड़ गई थी। बुधवार रात करीब 12 बजे उसका बेटी के पास पहुंचा और अश्लील हरकत करने लगा। बेटी ने विरोध किया तो उसका मुंह दबा दिया। पीड़ित किशोरी रोती रही, लेकिन शैतान बन चुके पिता ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। 
विज्ञापन

बृहस्पतिवार दोपहर को जब उसकी मां घर लौटी तो पीड़ित ने रोते हुए सारी बात बता दी। जिसे सुनकर उसके पैरों तले से जमीन निकल गई। महिला ने 112 पर कॉल कर पुलिस को बुला लिया और आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। इस मामले में थाना प्रभारी राम प्रकाश शर्मा का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सख्त कार्रवाई की जाएगी। महिला की दूसरी शादी सात साल पहले हुई थी। महिला के पहले से तीन बच्चे थे। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें