फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut : सावधान इंडिया के पटकथा लेखक ने कर दिया बड़ा कांड, खबर पढ़ते ही कहेंगे हमें तो बड़ा ज्ञान देता है...

Fri, 27 Sep 2024 12:09 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

आरोप है कि दहेज न मिलने पर उन्होंने मुंबई में पत्नी के साथ कई बार मारपीट की। पिता से रुपये मंगवाकर पीड़िता किसी तरह मायके लौटी। मायके आने के बाद भी पति की ओर से धमकियां दी जा रही हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सावधान इंडिया समेत कई फिल्मों और धारावाहिकों के पटकथा लेखक रोहित राणा और उसके परिजनों के खिलाफ गंगानगर थाने में दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आरोप है कि दहेज न मिलने पर उन्होंने मुंबई में पत्नी के साथ कई बार मारपीट की। पिता से रुपये मंगवाकर पीड़िता किसी तरह मायके लौटी। मायके आने के बाद भी पति की ओर से धमकियां दी जा रही हैं।
विज्ञापन

 

गंगानगर क्षेत्र के सलारपुर निवासी प्रीति चौधरी की शादी 2017 में रोहित कुमार राणा पुत्र महक सिंह राणा निवासी मसूरी थाना इंचौली के साथ हुई थी। वह मुंबई में पटकथा लेखक हैं। आरोप है कि शादी के बाद सास संतोष देवी, ननद भावना, रजनी, ज्योति व पति रोहित कुमार दहेज में 10 लाख रुपये की मांग करते थे। मांग पूरी न होने पर आएदिन मारपीट करते थे। उसके पिता ने कई बार पैसे दिए। एक फरवरी 2018 को पति उसे मुंबई ले गया। वहां पति ने उसका मानसिक व शारीरिक शोषण किया। आए दिन छोटी-छोटी बातों पर उसके साथ मारपीट की गई। उसके पिता ने कई बार पति को पैसे ट्रांसफर किए।
विज्ञापन

प्रीति ने बताया कि उसकी पुत्री कृतिका (6) और पुत्र विराट (2) हैं। ससुराल में उत्पीड़न के कारण वह मानसिक तनाव में रही। पति ने इलाज में भी सहयोग नहीं किया। उसने अपने माता-पिता को बताया कि वह बहुत बीमार है। ऐसा हाल रहा तो वह मर जाएगी। उसे ही वापस आने के लिए खर्च तक नहीं दिया जा रहा है। प्रीति के मुताबिक उसके पिता ने पैसे भेजकर अपने पास बुलाया और इलाज कराया। 
23 दिसंबर 2023 से वह दोनों बच्चों के साथ मायके में रह रही है। आरोप है कि अब भी पति फोन पर गाली-गलौज कर परिणाम भुगत लेने की धमकी देता है। वह मानसिक अवसाद में है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें