13 साल पहले पिता सईद की कब्र पर आखिरी मिट्टी डालते हुए 13 साल के नौशाद ने बदला लेने की कसम खाई थी। 30 मई को उसने चचेरे भाई के साथ मिलकर पिता के हत्यारोपी नफीस की हत्या कर दी। परतापुर पुलिस ने नौशाद और हत्या में शामिल इरफान को गिरफ्तार कर लिया है।
साल 2010 में नौचंदी के जैदीफार्म निवासी नफीस मोहल्ले में ही परचून की दुकान करता था। उसका वहीं पर दुकान करने वाले अहसान और इरफान से झगड़ा हुआ। अहसान और इरफान ने रसूलनगर से रिश्तेदार बुला लिए।
दोनों पक्षों में मारपीट के बाद सुआं लगने से अहसान के रिश्तेदार सईद की मौत हो गई थी। हत्या में नफीस, दो भाई और पिता हनीफ जेल गए थे। जमानत पर आने के बाद नफीस पत्नी के साथ मेरठ छोड़कर लोनी चला गया था।
यह भी पढ़ें: Meerut News Live: उद्यमी बनाएंगे शहर के विकास की योजना, तापमान बढ़ा, पारा 11 दिन बाद फिर 36 के पार