फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: सोतीगंज के कबाड़ियों ने चोरी के वाहन काटने का ढूंढा नया ठिकाना, पुलिस अनजान, कई थानेदारों को लगी फटकार

Sun, 28 Aug 2022 11:44 AM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

मेरठ में एशिया का सबसे बड़ा वाहन कमेला सोतीगंज बंद होने के बाद कई कबाड़ियों ने चोरी के वाहन काटने के लिए ठिकाने बदल लिए हैं। पुलिस जांच पड़ताल में सामने आया है कि सोतीगंज के कबाड़ियों के इशारे पर चोरी के वाहन काटे जा रहे हैं।  
 
विज्ञापन
सोतीगंज मेरठ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के सोतीगंज बाजार बंद होने के बाद कबाड़ियों ने अब ठिकाने बदल लिए हैं। पुलिस को इनपुट मिला है कि मेरठ देहात में 12 कबाड़ी चोरी के वाहन काट रहे हैं। एसएसपी ने खरखौदा, किठौर, परीक्षितगढ़ समेत कई थानेदारों को फटकर लगाई साथ ही उन्हें चेतावनी दी गई कि अगर वाहन मिली तो थानेदारों पर कार्रवाई करेंगे। 

विज्ञापन


सोतीगंज बाजार में कबाड़ियों ने गोदामों और दुकानों से वाहनों का पुराना सामान हटाकर अवैध कारोबार शुरू कर दिया। सीओ कैंट सदर रूपाली राय ने बताया कि सोतीगंज का रोजाना सर्वे किया जा रहा है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि कई कबाड़ियों ने चोरी के वाहन काटने के लिए ठिकाने बदल लिए हैं।

यह भी पढ़े: ममता शर्मसार: सौतेली मां ने डेढ़ साल के बच्चे को नेशनल हाईवे पर गाड़ी के आगे फेंका, मौके पर ही मौत
विज्ञापन


12 कबाड़ी परीक्षितगढ़, किठौर और खरखौदा समेत अन्य क्षेत्रों में वाहनों का कटान कर रहे हैं। उनकी निशानदेही ऐसे कुछ वाहन बरामद किए गए हैं।आरोपियों ने बताया कि सोतीगंज के कबाड़ी के इशारे पर चोरी के वाहन काटे जा रहे हैं।
विज्ञापन


पुलिस को मिला इनपुट
पुलिस ने उक्त कबाड़ियों की जानकारी जुटाई। जिसमें सोतीगंज के 12 कबाड़ियों के नाम सामने आए है। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण का कहना है कि पुलिस मामले की जांच करने में जुटी है। कई थानेदारों को चेतावनी दी कि चोरी की गाड़ी कटने की शिकायत आने पर कार्रवाई करेंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें