इसका पता लगते ही युवती ने युवक को फोन किया। आरोप है कि मुजम्मिल ने युवती को धमकी दी कि अगर पुलिस से शिकायत की तो वह दिल्ली की श्रद्धा जैसी घटना कर देगा। यह बात सुनकर युवती घबरा गई और शुक्रवार को वह एसएसपी ऑफिस पर पहुंची। युवती ने आरोपी के खिलाफ शिकायती पत्र देकर सुरक्षा मांगी। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने सीओ दौराला अभिषेक पटेल से जांच कराकर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
कार्रवाई न हुई तो डीजीपी से मिलेगी
युवती ने यह भी बताया कि शिवम के रूप में मुजम्मिल ने सोफीपुर का निवासी बताया था। आरोपी कई बार उसके पास से पैसे भी लेकर गया। हत्या की धमकी देने वाले मुजम्मिल पर कार्रवाई नहीं हुई तो वह डीजीपी के पास लखनऊ जाएगी। उन्होंने कहा कि नाम और पता बदलकर उसे गुमराह करने वाले पर कड़ी कार्रवाई की जाए।