फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: लिंक मार्ग निर्माण के लिए जैन नगर में स्कूली बच्चों ने निकाली रैली, प्रशासन ने नही दी थी अनुमति

Thu, 18 Nov 2021 01:17 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

मेरठ में बागपत-रेलवे रोड लिंक मार्ग निर्माण के लिए लगातार आंदोलन का सिलसिला जारी है ।आज जैन नगर स्थित महावीर शिक्षा सदन की बालिकाओं ने स्कूल परिसर से लेकर जैन नगर पार्क तक हाथ में तख्तियां लेकर प्रशासन और सरकार से लिंक मार्ग निर्माण की मांग की।
विज्ञापन
रैली निकालते बच्चे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में बागपत-रेलवे रोड लिंक मार्ग निर्माण के लिए लगातार आंदोलन का सिलसिला जारी है ।आज जैन नगर स्थित महावीर शिक्षा सदन की बालिकाओं ने स्कूल परिसर से लेकर जैन नगर पार्क तक हाथ में तख्तियां लेकर प्रशासन और सरकार से लिंक मार्ग निर्माण की मांग की। हालांकि प्रशासन ने रैली को निकालने की अनुमति नहीं दी लेकिन समिति के पदाधिकारियों ने स्कूल से पार्क तक रैली को निकाला ।
विज्ञापन


बच्चों ने इस रूट में लिंक मार्ग निर्माण के नारे लगाए। वही, भारत माता की जय और वंदे मातरम के देशभक्ति के नारों से भी पूरा इलाका गूंज उठा। समिति के पदाधिकारियों का कहना है कि अब आंदोलन और तेज चलेगा।

27 दिन गुजर जाने के बाद भी कोई भी प्रक्रिया प्रशासन ने अभी तक शुरू नहीं की है ।जबकि सेना और प्रशासन की संयुक्त बैठक में 800 मीटर लिंक मार्ग के लिए सर्वे करने के निर्देश दिए गए थे।
विज्ञापन


जन आंदोलन समिति के अध्यक्ष सरदार राजेंद्र सिंह ने बच्चों को संबोधित करते हुए लिंक मार्ग निर्माण की आवश्यकता ओं के बारे में बताया। इस मौके पर अजीत जेन, पारस जैन, सुशील जैन, राजेन्द्र  जेन, सतपाल जैन, संजीव जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें