वहीं, घटनाक्रम को देखकर लग रहा है कि आरोपियों ने बुधवार रात झगड़ा होने के बाद ही हत्या करने की योजना बना ली थी। पुलिस की जांच में सामने आया है कि रास्ते को लेकर हुआ झगड़ा तो महज बहाना है। आरोपी काफी समय से हत्या की साजिश कर रहे थे।
दो भाइयों ने दिया वारदात को अंजाम
भामौरी गांव में बृहस्पतिवार सुबह बाइक से दोस्त के साथ खेत पर जा रहे एलएलबी के छात्र मोहित ठाकुर (24) की गांव के दो सगे भाइयों राहुल और मनोज ने सीने पर गोली मारकर हत्या कर दी थी। मनोज आईटीबीपी में सिपाही है, वह छुट्टी आया हुआ है। मोहित का बुधवार को राहुल से ट्रैक्टर हटाने को लेकर विवाद हो गया था। पुलिस ने दोनों हत्यारोपियों की तलाश में दबिश दी, लेकिन परिवार के सभी लोग फरार हो गए। मोहित परिवार का इकलौता बेटा था।
भामौरी गांव निवासी मोहित सिंह पुत्र अनिल मेरठ कॉलेज में एलएलबी तृतीय वर्ष का छात्र था। बृहस्पतिवार सुबह नौ बजे के करीब वह अपने दोस्त अजय के साथ बाइक से खेत पर जा रहा था। रास्ते में पहले से खड़े राहुल और उसके भाई मनोज ने मोहित को सीने से सटाकर गोली मार दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी उसके दोस्त अजय को धमकी देकर फरार हो गए।