फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ:  डीजल-पेट्रोल के बढ़ते दामों के विरोध में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

Wed, 18 Aug 2021 03:56 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

उन्होंने कहा कि हम सभी मिलकर ये मांग करते हैं कि सरकार द्वारा जल्द से जल्द बढ़ती कीमतों पर लगाम लगाई जाए, जिससे आम व्यक्ति को कुछ राहत मिले। अन्यथा समाजवादी लोग इसी तरह सड़कों पर रहकर हर वर्ग की आवाज को बुलंद करेंगे। 
विज्ञापन
प्रदर्शन करते सपा कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पेट्रोलियम पदार्थों की लगातार बढ़ती हुई कीमतों के विरोध में मेरठ में सपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। समाजवादी युवजन सभा के महानगगर अध्यक्ष प्रदीप कसाना के नेतृत्व सैकड़ों समाजवादी कार्यकर्ताओ ने कमिशनरी पार्क से लेकर डीएम कार्यालय तक महंगाई के विरोध मे नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


प्रदर्शन के दौरान प्रदीप कसाना ने कहा की प्रधानमंत्री ने पूरे देश मे घूम कर झूठा प्रचार किया था कि उनकी सरकार महंगाई कम करेगी, युवाओं को रोजगार देगी, किसानों की आय दोगुनी करेगी, लेकिन आज तक किसी भी मुद्दे पर सरकार खरी नही उतर पाई है। 

समाजवादी छात्रसभा के प्रदेश उपाध्यक्ष देवेश राणा ने कहा की बढ़ती महंगाई से आज देश के हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। पेट्रोल डीजल, रसोई गैस, घरेलू तेल से लेकर दैनिक जीवन की सभी वस्तुओं के दाम दिन-प्रतिदिन बढ़ रहे हैं। आम जनमानस का जीवन अस्त-व्यस्त होता नजर आ रहा है। देश-प्रदेश सरकार इस दिशा में कोई भी ठोस कदम नही उठा रही है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हम सभी मिलकर ये मांग करते हैं कि सरकार द्वारा जल्द से जल्द बढ़ती कीमतों पर लगाम लगाई जाए, जिससे आम व्यक्ति को कुछ राहत मिले। अन्यथा समाजवादी लोग इसी तरह सड़कों पर रहकर हर वर्ग की आवाज को बुलंद करेंगे। 

प्रदर्शन में तरुण राजपूत, कीर्ति घोपला, प्रशांत कसाना, आलम ग़गोल, हर्षवर्धन त्यागी, बब्बू पंडित, टोनी प्रधान, इमरान सिवाल, रॉकी ब्राह्मण, मोंटी सैनी, विष्णु ब्राह्मण, अजमत अल्वी, आकाश विधूड़ी आदि  मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें