मुरादाबाद रेलवे मंडल में ट्रैफिक ब्लॉक के कारण कई ट्रेनें आगामी दिनों में रद्द रहेंगी। इनमें मेरठ से लखनऊ के बीच चलने वाली राज्यरानी एक्सप्रेस और लखनऊ से चडीगढ़ के बीच चलने वाली चंडीगढ़ एक्सप्रेस भी शामिल है। होली पर्व के दौरान ट्रेनों के रद्द होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।