फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: PVVNL की एमडी चैत्रा वी का तबादला, IAS ईशा दुहन होंगी नई एमडी

Wed, 28 Feb 2024 03:39 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

शासन की ओर से कई आईएएस को इधर से उधर किया गया है। मेरठ में तैनात प्रबंध निदेशक पीवीवीएनएल चैत्रा वी का भी तबादला कर दिया गया है। उनकी जगह अब आईएएस ईशा दुहन को PVVNL का नया एमडी बनाया गया है।
विज्ञापन
आईएएस ईशा दुहन - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शासन की ओर से कई आईएएस को इधर से उधर किया गया है। इनमें मेरठ में तैनात प्रबंध निदेशक पीवीवीएनएल चैत्रा वी भी है। चैत्रा वी जनवरी 2023 में प्रबंध निदेशक पीवीवीएनएल के पद पर नियुक्त हुई थी।

विज्ञापन


अब शासन की ओर से उनका तबादला कर दिया गया है। वही तेज तर्रार आईएएस ईशा दुहन को पीवीवीएनएल एमडी बनाया गया है। ईशा दुहन 2014 बैच की आईएएस अधिकारी हैं। उन्होंने यूपीएससी की परीक्षा में 59वीं रैंक हासिल की थी। वह बायोटेक्नोलॉजी में ग्रेजुएट हैं।

यह भी पढ़ें: टला बड़ा हादसा: मेरठ में रैपिड के निर्माणाधीन स्टेशन पर लगी आग, मचा हड़कंप
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने ग्रेजुएशन के फाइनल ईयर में यूपीएससी की परीक्षा को क्रैक करने के लिए तैयारी शुरू की थी। ईशा दुहन मेरठ में 5 जुलाई 2018से 11 फरवरी 2021 तक मुख्य विकास अधिकारी के पद पर, 21 फरवरी से 20 अगस्त 2023 तक अपर आयुक्त मेरठ मंडल रह चुकी है। वर्तमान में वह अपर आयुक्त वाणिज्य कर नोएडा में तैनात है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें