मेरठ के मवाना में विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा मंगलवार को हनुमान जयंती के उपलक्ष में शोभा यात्रा निकाली गई। बताया गया कि शोभायात्रा पक्का तालाब से शुरू हुई। इसी बीच कुछ कार्यकर्ता तलवारें लेकर शोभायात्रा में शामिल हो गए।
विज्ञापन
वहीं एसपी देहात ने तुरंत तलवारों को लेकर थाने में रख लिया। शोभायात्रा शांति के साथ निकली गई। लेकिन दिल्ली में शोभायात्रा पर हुए पथराव के कारण पुलिस-प्रशासन पहले से ही पूरी तरह सजग रहा।