अमेरिका में आयोजित मुशायरे में कलाम पेश करते पॉपुलर मेरठी।
- फोटो : अमर उजाला
उर्दू के मशहूर मजाहिया शायर पॉपुलर मेरठी अपनी 20 दिवसीय साहित्यिक यात्रा के बाद अमेरिका से मेरठ लौट आए हैं। इस यात्रा के दौरान पॉपुलर मेरठी ने अमेरिका के विभिन्न शहरों में आयोजित मुशायरों में भाग लिया, जहां उनकी शायरी ने लोगों का दिल जीत लिया।