फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदन सिंह बद्दो, ढाई लाख का इनामी देश में या विदेश में..., नहीं जानती मेरठ पुलिस

Sun, 08 Nov 2020 01:25 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
बदन सिंह बद्दो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अभी तक  मेरठ पुलिस यही नहीं जानती कि बद्दो देश में हैं या विदेश में तो ऐसी पुलिसिंग से बद्दो कैसे पकड़ा जा सकता है, इसको लेकर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। 

विज्ञापन


पुलिस फरारी के बाद से पहली बार बद्दो के खिलाफ कार्रवाई कर पाई है। अन्यथा कार्रवाई के नाम पर महज खानापूर्ति थी। हालांकि पुलिस दावा करती कि बद्दो का लुकआउट नोटिस जारी किया हुआ है, जिससे अंदेशा लगाया जाता कि वह विदेश नहीं होगा। वह अभी देश में छुपा हुआ है।

दरअसल बद्दो की फरारी के बाद पुलिस ने उसके करीबियों पर कार्रवाई की। मुकुट महल होटल के मालिक मुकेश गुप्ता, करन पब्लिक स्कूल के निदेशक भानुप्रताप सिंह या फिर अन्य कोई उसके साथी पर पुलिस ने कार्रवाई की। बद्दो को फरार कराने के आरोपी फर्रुखाबाद के दरोगा समेत सात पुलिसकर्मी बर्खास्त हो गए। लेकिन अभी तक बद्दो या उसके परिवार के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई थी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  ढाई लाख के इनामी बद्दो के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, आलीशान कोठी कुर्क, ढोल-नगाड़ों के साथ पहुंची पुलिस

पौने दो साल में पहली बार बद्दो की कोठी पर कुर्की की कार्रवाई हुई है, जिसका असर बद्दो पर पड़ेगा। वहीं, हाईकोर्ट ने भी अपर प्रमुख सचिव गृह को तलब कर बद्दो के खिलाफ कार्रवाई की बात पूछी है।
विज्ञापन


पुलिस की किरकिरी होने पर अब कार्रवाई हुई। सवाल मेरठ पुलिस पर है कि बद्दो फरार होने के बाद विदेश भाग गया या फिर वह देश में ही छुपा हुआ है। लेकिन इसकी जानकारी अभी तक पुलिस के पास नहीं है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/ 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें