नहटौर कोतवाली मार्ग पर पलटा चीनी से भरा ट्रक
- फोटो : BIJNOR
चीनी से लदा ट्रक पलटा, दबकर दो युवकों की मौत
नहटौर। कोतवाली मार्ग पर शनिवार रात करीब दस बजे चीनी से लदा एक ट्रक पलट गया। इस दौरान ट्रक के पास से गुजर रहे बाइक सवार दो युवक ट्रक के नीचे दब गए। पुलिस ने जेसीबी से ट्रक और चीनी के बोरों को हटवाकर युवकों को निकलवाया, तब तक इनकी मौत हो चुकी थी। इस हादसे में मरने वाले युवकों की पहचान कोतवाली देहात निवासी अनिल और हामिद के रूप में हुई है। हादसे के वक्त यह दोनों अमरोहा से अपने गांव लौट रहे थे। नहटौर कोतवाली मार्ग पर गांव सीकरी बुजुर्ग के सामने यह हादसा हुआ। सूचना पर मृतकों के परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। ट्रक का चालक ट्रक मौके पर छोड़कर फरार हो गया हैं। संवाद