पुलिस ने कॉलोनियों मे लगे ट्रांसफार्मर चोरी करने वाले गैंग का पर्दाफाश किए है। तीन को गिरफ्तार किया है। पुलिस की पूछताछ में पकडे गए चोरों ने बताया कि वह कंकरखेड़ा क्षेत्र की कालोनियों के देर रात ट्रांसफार्मर और उनका सामान चोरी करके ले जाते थे। इन्हें अच्छी कीमत में बेचते थे।
मेरठ पुलिस को रविवार को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। कंकरखेड़ा थानाक्षेत्र में पुलिस ने कॉलोनियों मे लगे ट्रांसफार्मर चोरी करने वाले और उसका सामान निकाल कर चोरी करने वाले गैंग का खुलासा किया है। पुलिस ने तीन चोरों को माल सहित गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार कंकरखेड़ा थाना पुलिस ने देर रात सरधना रोड पर चेकिंग अभियान के दौरान ट्रांसफार्मर चोरी करने वाले तीन चोरों को पकड़ लिया। जिनके पास से पुलिस ने चोरी किये हुय बिजली के उपकरण भी बरामद किए हैं।
पकड़े गए तीनों चोरों के नाम तहसीन, अनस ओर राशिद हैं, जो कि सरधना मेरठ के रहने वाले हैं पुलिस की पूछताछ में पकडे गए चोरों ने बताया कि वह कंकरखेड़ा क्षेत्र की कालोनियों के देर रात ट्रांसफार्मर और उनका सामान चोरी करके ले जाते थे। इन्हें अच्छी कीमत में बेचते थे।
विज्ञापन
ये कई बार कंकरखेडा की कॉलोनियों में लगे ट्रांसफार्मर का सम्मान चोरी करके ले जा चुके हैं। देर रात भी कंकरखेड़ा क्षेत्र में चोरी करने के इरादे से आए थे, जहां पुलिस ने उन्हें चोरी से पहले ही दबोच लिया पुलिस ने तीनों चोरों को जेल भेज दिया है।