फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: पुलिस ने सोतीगंज के 18 कबाड़ियों की संपत्तियों का ब्योरा मांगा, जल्द हो सकता है बड़ा एक्शन

Wed, 22 Jun 2022 11:19 AM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

मेरठ पुलिस ने एमडीए और कैंट बोर्ड के अधिकारियों को पत्र भेजकर सोतीगंज के कबाड़ियों की संपत्तियों का ब्योरा मांगा है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही गैगस्टर में नामजद आरोपियों की अवैध रूप से अर्जित संपत्तियां जब्त होंगी।
विज्ञापन
sotiganj meerut - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के सोतीगंज के 18 कबाड़ियों की संपत्तियों के बारे में जानकारी जुटाने के लिए पुलिस ने एमडीए और कैंट बोर्ड के अधिकारियों को पत्र लिखे हैं। चोरी और लूट के वाहनों के अवैध कटान के मामले में इन कबाड़ियों पर गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज है। इनकी अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों का ब्योरा जुटाया जा रहा है। इसके बाद चिह्नित संपत्तियों को जब्त किया जाएगा। विवेचना कर रही लालकुर्ती पुलिस ने यह विवरण मांगा है। पुलिस के मुताबिक कबाड़ियों के बैंक खातों की जानकारी भी पुलिस ने जुटा ली है। जल्द ही इनके खाते सीज किए जाएंगे।

विज्ञापन


दरअसल, पिछले 29 जुलाई 2021 को सदर बाजार पुलिस ने वाहनों के इंजन नंबर मिटाने और उनके कटान के मामले में केस दर्ज किया था। जांच के दौरान सोतीगंज के कबाड़ी जीशान उर्फ पव्वा, मोहसीन, सलीम उर्फ टर्बो, अफजाल, साजिद, सुहैल सहित 18 कबाड़ियों के नाम सामने आए थे।

यह भी पढ़ें:Murder: एलएलबी के छात्र की हत्या के मामले में आठवां आरोपी गिरफ्तार, अभी 24 आरोपियों को तलाश रही पुलिस
विज्ञापन

 

विज्ञापन

इसके बाद लालकुर्ती पुलिस ने विवेचना और कार्रवाई शुरू की। करीब दो माह पहले इन कबाड़ियों के खिलाफ गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज किया गया। इनमें से पुलिस ने 14 कबाड़ियों को गिरफ्तार किया था। इसके साथ ही लालकुर्ती पुलिस ने कबाड़ियों की संपत्ति जब्त करने की तैयारी शुरू की थी।
 
लालकुर्ती इंस्पेक्टर अतर सिंह ने बताया कि अलग-अलग विभागों को पत्र भेजकर कबाड़ियों की संपत्तियों के बारे में जानकारी मांगी जा रही है। इसके आधार पर ही संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई की जा सकेगी। दूसरी ओर, वांछित आरोपी सोतीगंज निवासी साजिद, अफजाल, सलीम और मोहसीन की तलाश जारी है। यह कबाड़ी अब तक गिरफ्त में नहीं आ सके हैं।

इन कबाड़ियों की संपत्तियां चिह्नित कर रही पुलिस
सोतीगंज के प्रवेश उर्फ परवेज पहाड़ी, हाजी अब्दुल वहीद, नवाज शरीफ, साकिब उर्फ गद्दू, मोहसिन, सलीम उर्फ टरबो, मोनू, जिशान उर्फ पव्वा, मन्नु उर्फ मोइनुद्दीन, जावेद, आबिद, नौशाद, साजिद, पूर्वा फैय्याज अली निवासी सोनू उर्फ तोतला, साजिद उर्फ घोड़ा, पूर्वा अहमद नगर निवासी सोहेल उर्फ शीला और पटेल नगर निवासी उजेर सहित 18 कबाड़ियों की संपत्तियां चिह्नित की जा रही हैं। इनके बारे में ही जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें