फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी: लूट करने वाले अंतरराष्ट्रीय गिरोह के सरगना समेत 10 गिरफ्तार, दो करोड़ की कीमत के मोबाइल बरामद

Tue, 26 Apr 2022 02:17 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

मेरठ पुलिस ने मंगलवार को छापेमारी कर अंतरराष्ट्रीय  स्तर पर लूट करने वाले गिरोह के सरगना समेत 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से दो करोड़ की कीमत के लूटे गए मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। 
विज्ञापन
आरोपियों से बरामद मोबाइल, शराब व हथियार - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ पुलिस को मंगलवार को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। देहलीगेट थाना पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने लूट करने वाले अंतरराष्ट्रीय गिरोह के सरगना शरद गोस्वामी समेत दस आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम को इनके पास से तकरीबन दो करोड़ की कीमत के लूटे गए मोबाइल फोन व साढ़े तीन लाख की कीमत की विदेशी शराब बरामद हुई है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुटी है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार यह गिरोह देश विदेश में मोबाइल लूट को अंजाम देता था। मंगलवार को पुलिस टीम को इनके मेरठ में सक्रिय होने की सूचना मिली, जिसके बाद कार्रवाई करते हुए दस आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों के पास से बड़ी संख्या में आईफोन व अन्य कंपनियों के फोन बरामद हुए हैं। इसके अलावा हथियार व विदेशी शराब भी बरामद हुई है। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें