फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसपी का ऑफिस घेरा: रंगदारी के झूठे मुकदमे को वापस लिए जाने की मांग, धमकी से दहशत में परिवार

Fri, 15 Sep 2023 02:40 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Meerut News : रंगदारी के झूठे मुकदमे के विरोध में लोगों ने शुक्रवार को एसएसपी का ऑफिस घेर लिया। पीड़ित परिजनों ने बताया कि 50 लाख की रंगदारी मांगते हुए जान मारने की धमकी दी गई थी।
विज्ञापन
मवाना के लोगों ने एसएसपी ऑफिस घेरा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में रंगदारी के झूठे मुकदमे के विरोध में लोगों ने शुक्रवार को एसएसपी कार्यालय का घेराव किया। आरोप लगाया कि 12 दिन पूर्व उनके घर हुई फायरिंग, छेड़छाड़ व रंगदारी मांगने का मुकदमा पुलिस ने दर्ज नहीं किया। अब आरोपी पक्ष की ओर से उन पर रंगदारी का झूठा मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इसे वापस लिया जाए।  

विज्ञापन


एसएसपी कार्यालय पर कई महिलाओं और पुरुषों के साथ पहुंचे मवाना के मोहल्ला हीरालाल निवासी सुरेश पुत्र बसंत सिंह ने बताया कि उनका कुछ लोगों के साथ मकान को लेकर विवाद सिविल कोर्ट में विचाराधीन है।

आरोप है कि तीन सितंबर की सुबह कई लोगों ने उनके घर आकर फायरिंग की और महिलाओं से छेड़छाड़ की। 50 लाख की रंगदारी मांगते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसकी शिकायत उन्होंने थाने में की, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की।

यह भी पढ़ें: मेरठ के सरधना में बड़ी वारदात: छात्र की सरेआम गोली मारकर हत्या, सगे भाइयों ने दिया वारदात को अंजाम
 
विज्ञापन

वहीं, घटना की सूचना उच्चाधिकारियों को रजिस्टर्ड डाक से भेज दी गई। अब मवाना पुलिस ने आरोपियों से मिलीभगत कर रंगदारी का झूठा मुकदमा दर्ज कर लिया। उन्होंने एसएसपी से झूठा मुकदमा वापस लिए जाने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई व परिवार की सुरक्षा की मांग की है।

यह भी पढ़ें: आयकर विभाग की छापेमारी:  आजम खां के करीबी के घर दूसरे दिन भी कार्रवाई जारी, टीम की बिरयानी खाते तस्वीर वायरल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें