फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा की सूची जारी: देखिए वेस्ट यूपी के जिलाध्यक्षों की पूरी लिस्ट, मेरठ में शिवकुमार को मिली की ये जिम्मेदारी

Fri, 15 Sep 2023 02:16 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

BJP District Presidents List : भाजपा ने जिलाध्यक्षों की सूची जारी कर दी है। भाजपा ने मेरठ में शिव कुमार राणा को जिलाध्यक्ष बनाया है। यहां वेस्ट यूपी के जिलाध्यक्षों की पूरी लिस्ट देखिए।
विज्ञापन
सुरेश जैन ऋतुराज और शिव कुमार राणा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के जिलाध्यक्षों की शुक्रवार को सूची जारी कर दी गई है। मेरठ में भाजपा ने पूर्व में जिलाध्यक्ष रहे शिवकुमार राणा को दोबारा से जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है। वहीं, महानगर में पूर्व अध्यक्ष रहे सुरेश जैन ऋतुराज को महानगर अध्यक्ष बनाया गया है।

विज्ञापन


जातीय समीकरणों को साधते हुए भाजपा ने जहां जिलाध्यक्ष पद पर ठाकुर समाज को प्रतिनिधित्व दिया है वहीं, महानगर में जैन समाज को साधने का काम किया गया है। पश्चिमी यूपी के 19 जिलों में भाजपा ने जातीय समीकरणों का ध्यान रखा है। गुर्जर, जाट, त्यागी, ब्राह्मण, वैश्य समाज और अति पिछड़ा समाज के लोगों को दायित्व दिए गए हैं। कई जगह पूर्व में अध्यक्ष रहे नेताओं को ही फिर से जिम्मेदारी दी गई है।

पश्चिम के 19 जिलों के अध्यक्ष की भाजपा ने जारी की सूची
भाजपा ने पश्चिम के 19 जिलाध्यक्ष-महानगर अध्यक्ष की घोषणा कर दी है। इनमें रामपुर में हंसराज पप्पू, मुरादाबाद महानगर में संजय शर्मा, मुरादाबाद जनपद में आकाश पाल, अमरोहा में उदय गिरी गोस्वामी, बिजनौर में भूपेंद्र चौहान, सहारानपुर महानगर में पुनीत त्यागी, सहारनपुर जनपद में महेंद्र सैनी, मुजफ्फरनगर में सुधीर सैनी, बागपत में वेदपाल उपाध्याय, शामली में तेजेंद्र निर्वाल, गाजियाबाद महानगर में संजीव शर्मा, गाजियाबाद जनपद में सतपाल प्रधान, नोएडा महानगर में मनोज गुप्ता, गौतमबुधनगर जनपद में गजेंद्र मावी, बुलंदशहर में विकास चौहान, संभल में हरेंद्र सिंह और हापुड़ जनपद में नरेश तोमर को अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन


डॉ. महेंद्र सैनी दूसरी बार बने जिलाध्यक्ष, पुनीत त्यागी महानगर अध्यक्ष

कई दिनों से चल रही चर्चाओं के बाद भाजपा की तरफ से जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष की सूची जारी कर दी गई है। पार्टी ने सहारनपुर में दूसरी बार डॉ. महेंद्र सैनी को जिलाध्यक्ष बनाया है, जबकि महानगर उपाध्यक्ष रहे पुनीत त्यागी को महानगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष के लिए नौ दावेदार थे, लेकिन शुरुआत से ही कयास लगाए जा रहे थे कि पार्टी मौजूदा जिलाध्यक्ष डॉ. महेंद्र सैनी पर दोबारा दांव खेल सकती है। इसकी वजह यह है कि डॉ. महेंद्र सैनी पार्टी में कई पदों पर रहे हैं और संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ उनका काफी जुड़ाव है। तत्कालीन महानगर अध्यक्ष राकेश जैन के दो कार्यालय पूरे हो चुके थे। ऐसे में उनका हटना तय था, क्योंकि संगठन के नियमानुसार लगातार तीसरा कार्यकाल नहीं हो सकता है। उनके स्थान पर पुनीत त्यागी को महानगर अध्यक्ष बनाया गया है। इससे पहले पुनीत त्यागी महानगर उपाध्यक्ष के पद पर जिम्मेदारी निभा रहे थे।

शामली में पूर्व विधायक तेजेंद्र निर्वाल भाजपा के जिलाध्यक्ष बने। तेजेंद्र 2017 से लेकर 2022 तक शामली से विधायक रहे। बताया गया कि तेजेंद्र निर्वाल प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह के नजदीकी हैं। अध्यक्ष को लेकर कई जनप्रतिनिधियों में खींचतान चल रही थी।

बागपत में एक बार फिर वेदपाल उपाध्याय भाजपा के जिला अध्यक्ष बने। पहले भी जिलाध्यक्ष रह चुके हैं। अध्यक्ष को लेकर बागपत में कई जनप्रतिनिधियों में खींचतान चल रही थी।

भाजपा ने बिजनौर में भूपेंद्र चौहान बॉबी को जिलाध्यक्ष बनाया है।

भूपेंद्र को जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में खुशी
भाजपा हाईकमान द्वारा धामपुर न्यू सिटी निवासी निवर्तमान जिला महामंत्री भूपेंद्र बॉबी को जनपद बिजनौर का पार्टी जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में अपार प्रसन्नता है। भूपेंद्र कुमार बॉबी का राजनीतिक सफर विद्यार्थी परिषद से शुरू हुआ। वह विद्यार्थी परिषद के जिला प्रमुख रहे। साल 2002-03 में आरएसएम डिग्री कॉलेज के छात्र संगठन में अध्यक्ष बने। भारतीय जनता युवा मोर्चा के एक बार जिला अध्यक्ष रहे। वह दो बार भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री के पद पर आसीन रहे। निवर्तमान जिला अध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि की कैबिनेट में वह जिला महामंत्री के पद पर थे। अब भूपेंद्र बोबी को जिला अध्यक्ष बनाया गया है। कार्यकर्ताओं में बहुत खुशी है।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर में सुधीर सैनी को बनाया जिलाध्यक्ष

भाजपा ने मुजफ्फरनगर में जिला अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सुधीर सैनी को दी है। सैनी इससे पहले भी भाजपा के जिला अध्यक्ष रह चुके हैं। सुधीर सैनी केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. संजीव बालियान के नजदीकी है। वह मूलरूप से रतनपुरी क्षेत्र के बड्सू गांव के रहने वाले हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें